Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP News: मैहर में बिरसा मुंडा की मूर्ति को लेकर विवाद, वन विभाग और आदिवासियों में झड़प, पथराव के बाद बढ़ा तनाव

MP News: मैहर में बिरसा मुंडा की मूर्ति को लेकर विवाद, वन विभाग और आदिवासियों में झड़प, पथराव के बाद बढ़ा तनाव

Vistaar News 1 week ago

MP News: मध्‍य प्रदेश के मैहर में बड़ा विवाद सामने आया है. जिले के बदेरा अंतर्गत बहीली गांव में वन भूमि (कक्ष P-580) पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर वन विभाग और आदिवासियों में हिंसक झड़प व पथराव हो गया.

मामले में लिखित समझौते के उल्‍लंघन के आरोप लगे हैं. पूरी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल की तैनात किया गया है.

दरअसल, मैहर जिले की सारंग ग्राम पंचायत के बहेली गांव में वन विभाग की भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को तनावपूर्ण माहौल बन गया. वन विभाग की टीम जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ने पर जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया.

SDM दिव्या पटेल और CSP महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. प्रशासन के अनुसार, कुछ दिनों से वन विभाग की जमीन पर बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था.

कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि पर पौधरोपण कर उसे पुनः वन विभाग के सुपुर्द किया गया. पूरे अभियान में वन विभाग और पुलिस के 300 से अधिक जवान तैनात रहे. फिलहाल पुलिस ने मामले में ग्रामिणों को शांत कराया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई.

पूरा मामला करीब एक महीने से चर्चा में बना हुआ है. इससे पहले भी 2 जुलाई को वन विभाग की टीम ने इसी स्‍थान पर प्रतिमा हटाई थी और दो लोगों के खिलाफ अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया था. वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद से आदिवासी समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और वन विभाग के कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News