Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत

MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत

Vistaar News 1 week ago

MP News: रायसेन जिले में रविवार को बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई. हादसा रंगपुरा केसरी गांव के पास हुआ, जहां नदी किनारे गईं दोनों बच्चियां खेलते-खेलते गहरे पानी में चली गईं.

ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान रंगपुरा निवासी 10 वर्षीय मनीषा यादव और उसकी 11 वर्षीय रिश्ते की बहन गीता यादव के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, गीता यादव अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए अपने मामा धर्मेंद्र के घर आई थी. शनिवार को लगुन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. रविवार को हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं. बच्चियों की हालत देखकर मनीषा की मां अस्पताल में ही बेहोश हो गईं.

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. लक्ष्मीकांत गुर्जर ने बताया कि दोनों बच्चियों को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News