MPESB Forest Guard Recruitment Last Date: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) में वनरक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक की सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने का आज आखरी मौका है.
जिन युवाओं ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आज 30 अप्रैल तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. कल से आवेदन की सुविधा बंद हो जाएगी, इसलिए बिना देरी किए अपना फॉर्म तुरंत जमा करें.
इसके अलावा, जो उम्मीदवार पहले से फॉर्म भर चुके हैं और यदि उनके फॉर्म में कुछ गलतियां हो गई हैं, तो उन्हें कल तक सुधारा जा सकता है. इस भर्ती की परीक्षा 25 मई 2026 से शुरू हो सकती है.
आवेदन करने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आपकी सुविधा के लिए आवेदन का सीधा लिंक नीचे दिया गया है, जहां से आप अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं. फीस की बात करें तो जनरल केटेगरी और मध्य प्रदेश से बाहर के आवेदकों को 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे. इसके अलावा, सभी अभ्यर्थियों को 60 रुपये का पोर्टल शुल्क अलग से चुकाना होगा.
इस भर्ती के जरिए कुल 1679 खाली पदों को भरा जाएगा. इसमें वनरक्षक के लिए 728 पद, जेल प्रहरी के लिए 757 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद तय किए गए हैं.

