Dailyhunt
MPL की मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक पर FIR दर्ज, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप

MPL की मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक पर FIR दर्ज, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप

Vistaar News 2 weeks ago

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब कारोबारी सूरज रजक पर 300 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जे के आरोप में FIR दर्ज हुई है. रजक मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) की टीम मालवा स्टैलियंस के मालिक भी हैं.

एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. उन्होंने शिकायत पत्र में कहा कि निपानिया स्थित सर्वे नंबर 414 की लगभग 2 हेक्टेयर जमीन उनकी मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र और रणधीर सलूजा के नाम पर है. सूरज रजक पर आरोप है कि उसने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया. इंदौर पुलिस ने बीएनएस की धारा 329(3) के तहत केस दर्ज किया है.

पुलिस से शिकायत में रेमन ने बताया कि कारोबारी ने उनके पति ऋषि कक्कड़ से करीब 6000 वर्गफीट जमीन शराब की दुकान के लिए मांगी थी. जब परिवार ने आरोपी की मांग को ठुकरा दिया तो अन्य लोगों से संपर्क किया. इसके बावजूद सभी ने जमीन देने से इनकार दिया. जब परिवार मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग जमीन पर कब्जा करते हुए मिले. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कब्जा रुकवाया. रेमन के परिवार की जमीन की कीमत 300 करोड़ है. कारोबारी रजक ने करीब 150 करोड़ रुपये में शराब का ठेका हाल ही में लिया था.

अभिनेत्री ने इस बारे में पहले पुलिस से शिकायत की गई थी, जिसे दर्ज नहीं किया गया था. बाद में मुख्य सचिव से इस बारे में शिकायत किया गया, तब FIR दर्ज की गई. आरोपी पहले विवादों में रह चुका है. साल 2025 में रजक और सुरक्षाकर्मियों पर किसानों से मारपीट का आरोप है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News