Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
OMG! 10 वीं की मेरिट लिस्ट में आठवें नंबर का छात्र अब हुआ टॉपर. ये है छत्तीसगढ़

OMG! 10 वीं की मेरिट लिस्ट में आठवें नंबर का छात्र अब हुआ टॉपर. ये है छत्तीसगढ़

Vistaar News 1 week ago

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के लिए 10वीं एवं 12वीं की स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है. 10वीं में अस्थायी मेरिट सूची में 8वें नंबर में आया छात्र पुनर्मूल्यांकन कराने के बाद टॉपर बन गया.

10वीं में अब संयुक्त रूप से 4 छात्र टॉपर हैं. 10वीं की स्थायी मेरिट सूची में अब 55 छात्र हैं. (CG Board)

वहीं, 12वीं में 13 नए छात्रों के शामिल होने के साथ ही टॉप टेन में छात्रों की संख्या 43 से बढ़कर 56 हो गई है. हर साल की तरह माशिमं द्वारा बोर्ड परीक्षा के नतीजे के साथ ही 10वीं एवं 12वीं की अस्थायी मेरिट सूची जारी की जाती है. परीक्षा में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होने के पर छात्रों को उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर प्रदान किया जाता है. इसके अलावा उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी भी दी जाती है. पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे मेरिट सूची जारी कर दी गई.

10वीं की स्थायी मेरिट पहले ही जारी कर दिए गए थे. इसके आधार पर माशिमं द्वारा दोनों कक्षाओं की स्थायी सूची में 42 छात्र थे, लेकिन स्थायी मेरिट सूची में 13 नए नाम और जुड़ गए. इस तरह टॉप टेन में विद्यार्थियों की संख्या 55 हो गई है. अस्थायी मेरिट सूची में 8वें क्रम में शामिल छात्र एहसान अली ने पुनर्मूल्यांकन कराया तो अंक बढ़े और वह सीधे टॉपर बन गया. एहसान के पहले क्रम पर आने के साथ ही अब 10वीं में 4 छात्र संयुक्त रूप से टॉपर बन गए हैं. पहले स्थान पर संयुक्त रूप से आने वाले छात्रों में संध्या नायक, परीरानी प्रधान, अंशुल शर्मा और एहसान अली हैं. पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के बाद 10वीं की मेरिट सूची में 5वें स्थान पर 1 तथा 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर 3-3 नए छात्र जुड़े.

मुख्य परीक्षा में मिले अंकों से नाखुश 10वीं एवं 12वीं के छात्रों की ओर से पुनर्मूल्यांकन के लिए 17,205 आवेदन मिले थे. उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच की गई तो 10,415 में अंक परिवर्तित हुए. ज्यादातर छात्रों के 20 से अधिक अंक बढ़ने की जानकारी मिली है. इसी तरह पुनर्गणना कराने के लिए 10वीं एवं 12वीं से 1970 आवेदन प्राप्त हुए थे. मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा दिए गए अंकों की दोबारा गणना की गई तो 274 में अंक परिवर्तित हुए. नई व्यवस्था के तहत इस बार मंडल द्वारा पुनर्मूल्यांकन में 5 फीसदी अंक बढ़ने पर भी अंकवृद्धि मान्य की गई. पहले 10 फीसदी अंक बढ़ने पर ही अंकों में बढ़ोत्तरी की जाती थी.

12वीं की स्थायी मेरिट सूची में 13 नए विद्यार्थी जुड़ गए. अस्थायी मेरिट सूची में 43 विद्यार्थी आए थे लेकिन अब 56 हो गए हैं. उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन कराने पर अस्थायी मेरिट क्रम में 8वें स्थान पर आई छात्रा तनीषा साहू का क्रम उपर चौथे स्थान पर आ गया. पहले स्थान पर एक ही छात्र जिज्ञासु वर्मा हैं. स्थायी सूची में 6वें क्रम पर 2, 7वें में 1, 8वें में 3, 9वें में 4 तथा 10वें स्थान पर 3 नए विद्यार्थी जुड़े.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें आदेश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News