Jalalabad Renamed Parshuram Puri: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट बैठक में शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदलकर भगवान परशुराम पुरी करने की मंजूरी मिल गई है.
इस बैठक में यूपी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश में 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिली.
यूपी कैबिनेट बैठक राजधानी लखनऊ के 5 कालीदास स्थित सीएम के सरकारी आवास पर हुई. जहां जलालाबाद तहसील को भगवान परशुराम पुरी के नाम करने पर मुहर लगी. सरकार के इस फैसले के बाद जल्द ही संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएगी. इस दौरान सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
सीएम योगी ने जयंती के अवसर पर कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की अखंडता के लिए 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' के खिलाफ शंखनाद किया था और उन्होंने 1953 में कश्मीर में अपना बलिदान दिया. उनके सपने को पीएम मोदी ने लागू कर पूरा किया. जिस बंगाल को उन्होंने बचाने का प्रयास किया. आज वहां पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, जो प्रभावी रूप से काम कर रही है.
यूपी में बदला M-Y का मतलब! मोदी-योगी बनाम PDA, 2027 में किसका चलेगा दांव?
कैबिनेट बैठक में मदरसे के लिए प्रस्ताव को कैंसिल कर दिया गया है. मदरसा शिक्षकों की ग्रेच्युटी के प्रस्ताव को भी निरस्त कर दिया गया है. बैठक में कुल 28 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है. फिलहाल, प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है.

