Dailyhunt
PBKS vs DC: कौन हैं माधव तिवारी? जिन्होंने पंजाब के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन, चटकाए 2 खतरनाक बल्लेबाजों के विकेट

PBKS vs DC: कौन हैं माधव तिवारी? जिन्होंने पंजाब के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन, चटकाए 2 खतरनाक बल्लेबाजों के विकेट

Vistaar News 1 week ago

Madhav Tiwari: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक नया नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेंदबाज माधव तिवारी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

इस मैच में माधव ने प्रियांश आर्य और कपूर कॉनली का विकेट लिया.

मध्यप्रदेश के मौगंज में 28 सितंबर 2003 को जन्मे माधव तिवारी तेजी से उभरते तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. घरेलू क्रिकेट में ज्यादा अनुभव न होने के बावजूद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 40 लाख रुपये में खरीदा और 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया. खास बात यह है कि माधव का अब तक स्टेट डेब्यू भी नहीं हुआ है. वह एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 180 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए और सेमीफाइनल में 31 गेंदों पर 65 रन विस्फोटक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं.

PBKS vs DC: श्रेयस अय्यर ने एक हाथ से जड़ा गगनचुंबी छक्का, वीडियो वायरल

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचा रहे पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की. प्रियांश ने इस मैच में 33 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली और आते ही आक्रामक तेवर दिखाए. पंजाब की पारी के पहले ही ओवर में प्रियांश ने मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे. प्रियांश ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले ही ओवर में 22 रन बटोर लिए,जिससे दिल्ली के गेंदबाज दबाव में आ गए. हालांकि, दिल्ली के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज माधव तिवारी ने शानदार गेंदबाजी की और आखिरकार प्रियांश आर्य को आउट कर दिया.

पंजाब किंग्स के खिलाफ माधव तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे पहले विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्य को चलता किया, जिन्होंने 33 गेंदों में 56 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने कपूर कॉनली का विकेट भी हासिल किया, जो 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. 22 वर्षीय इस गेंदबाज ने पंजाब के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 2 अहम विकेट झटके.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News