Dailyhunt
'PM और गृहमंत्री देश को बड़ा तोहफा देने जा रहे', कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार जा रही

'PM और गृहमंत्री देश को बड़ा तोहफा देने जा रहे', कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार जा रही

Vistaar News 1 week ago

MP News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव पर एग्जिट पोल को लेकर प्रतिक्रिया दी है. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे ख्याल से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल में ऐसी सरकार थी, जो नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दे रही थी, नकली नोट को बढ़ावा दे रही थी. बंगाल में ऐसी सरकार की अब विदाई होने जा रही है.

धार में सड़क हादसे में घायल परिजनों से मिलने पहुंचे थे

कैलाश विजयवर्गीय धार में चिकालिया फाटा के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे थे. यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की. साथ ही मरीजों के समुचित इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मरीजों के परिजनों को अपना नंबर भी उपलब्ध कराया, ताकि कोई भी जरूरत पड़ने पर उनसे सम्पर्क किया जा सके.

10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया

धार हादसे के 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है, जहां अलग-अलग अस्पतालों में उन्हें भर्ती कराया गया है. छह घायलों को अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जिनमें से दो घायल वेंटिलेटर पर हैं. इसके अलावा तीन घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ये सभी खतरे से बाहर है. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया है कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी. साथ ही ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारणों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. इसके साथ ही मंत्री ने सभी लोगों से सावधानी पूर्वक और तेज गति से वाहन ना चलाने की अपील की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News