Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM मोदी की किर्गिस्तान में पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात, शहबाज शरीफ का रिएक्‍शन देख हर कोई हैरान

PM मोदी की किर्गिस्तान में पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात, शहबाज शरीफ का रिएक्‍शन देख हर कोई हैरान

Vistaar News 2 weeks ago

PM Modi Jinping Handshake: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. यहां मंगलवार 1 सितंबर को उन्‍होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इससे एक दिन पहले ही पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई थी.

दोनों नेताओं के साथ हुई मुलाकात का वीड‍ियो भी सामने आया है. जो इस समय सोशल मीड‍िया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. खास बात यह है कि जब PM मुलाकात कर रहे थे. उस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ दूर खड़े होकर देख रहे थे.

नेताओं की यह मुलाकात एससीओ समिट के दूसरे द‍िन हुई. इस दौरान कई देशों के नेताओं का एक साथ फोटो सेशन हुआ. जहां पुत‍िन और जिनप‍िंग ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और बातचीत की. हालांकि पीएम और शहबाज के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.

एससीओ समिट शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन(SCO) की 25वीं सालगिरह है. भारत साल 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और दुनिया के कई अन्य नेता हिस्सा ले रहे हैं.

भारत और पाकिस्‍तान के र‍िश्‍ते इस समय कैसे चल रहे हैं. यह किसी से छ‍िपा नहीं है. पाकिस्‍तान अपने आतंकी रवैये के कारण दुन‍ियाभर में बदनाम है. भारत पहले ही साफ कर चुका है कि आतंकी और र‍िश्‍ते एक साथ नहीं चल सकते हैं. इस बाद का उदाहरण एक बार फ‍िर एससीओ समिट में भी देखने को मिला है. यही वजह है कि पास में ही मौजूद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने पलटकर देखा तक नहीं.

इन सबके साथ ही प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन युद्ध को लेकर भी चर्चा की और कहा कि मानवता के हित में युद्ध का अंत होना चाहिए. रुस-यूक्रेन के बीच प‍िछले 3 सालों से युद्ध चल रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News