David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि वॉर्नर को एक संगीन मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मैदान पर अपने आक्रामक खेल के लिए पहचाने जाने वाले वॉर्नर इस बार मैदान के बाहर विवादों में घिर गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और यह घटना कैसे सामने आई.
दरअसल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया में नशे में गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइविंग) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें, वॉर्नर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और टीम अपने शुरुआती तीन लीग मुकाबले 2 अप्रैल तक खेल चुकी थी. टीम का अगला मैच 9 अप्रैल को होना है, लेकिन इस बीच मिले छोटे ब्रेक में वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे.
News.com.au की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को सिडनी के मारौब्रा इलाके में हुई इस घटना के बाद वॉर्नर गंभीर कानूनी पचड़े में फंस गए. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान उनका ब्रीथ टेस्ट किया, जिसमें उनका अल्कोहल लेवल तय सीमा से कहीं ज्यादा पाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी ब्लड अल्कोहल रीडिंग 0.104 थी, जो ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित सीमा से लगभग दोगुनी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इस मामले में अब उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश किया जाएगा.
IPL में कितनी बार हुई वैभव-बुमराह की टक्कर? जानें क्या हैं आंकड़े
पुलिस ने अपने बयान में बताया कि 5 अप्रैल 2026 को शाम 5:30 बजे के आसपास मारौब्रा इलाके में ब्रेथ टेस्टिंग चल रही थी. इस दौरान एक वैन टेस्टिंग साइट से पहले रुक गई. ट्रैफिक और हाईवे अधिकारियों ने वाहन के पास जाकर ड्राइवर की जांच की, जिसमें रिजल्ट सकारात्मक आया.

