Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RCB vs GT Final: व‍िराट के सामने आज अहमदाबाद में क्‍या है सबसे बड़ी चुनौती? पि‍च नंबर- 6 का इत‍िहास फैंस को कर रहा परेशान

RCB vs GT Final: व‍िराट के सामने आज अहमदाबाद में क्‍या है सबसे बड़ी चुनौती? पि‍च नंबर- 6 का इत‍िहास फैंस को कर रहा परेशान

Vistaar News 6 days ago

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा स्टेडियम की पिच नंबर 6 को लेकर हो रही है.

यह पिच विराट कोहली के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. यही वजह है कि आरसीबी के फैंस के बीच इस पिच को लेकर चिंता बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. यह वही पिच है, जिस पर वनडे कप 2023 का फाइनल खेला गया था और इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा इस पिच में आईपीएल 2026 सीजन में भी गुजरात बनाम बेंगलुरू मैच खेला गया था. उस मैच में बेंगलुरू ने सिर्फ 155 रन बनाए थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली इन दोनों मैचों में टीम का हिस्सा थे.

RCB vs GT Final: बारिश बनी विलेन तो किसकी होगी जीत? जानें IPL फाइनल के 3 बड़े नियम

इन दोनों मैचों में विराट कोहली ने दमदार शुरुआत की लेकिन इस दौरान वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में बदलने में नाकामयाब रहे और एक ही अंदाज में अपना विकेट गंवा बैठे. वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए थे. इस दौरान उछाल के कारण गेंद उनके बैट से लगकर स्टंप्स में चली गई थी. वहीं, गुजरात के खिलाफ लीग मैच में इस मैदान में उन्होंने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे और इस मैच में भी शॉट खेलने के चक्कर में गेंद बल्ले से लगकर स्टंप्स में चली गई थी और वह आउट हो गए थे. ऐसे में फाइनल मैच में कोहली के सामने बड़ी चुनौती होगी.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की इस पिच की बात करें तो ये एक मिक्स्ड सॉइल पिच है यानि इस पिच को काली और लाल मिट्टी के इस्तेमाल से बनाया गया है. आमतौर पर यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और अच्छे-खासे रन बनते हैं. आंकड़ों पर नजर डाले तो 2025 से अब तक खले गए आईपीएल और टी20 इंटेरनेशनल मैचों में इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 199 का रहा है. खास बात यह है कि बेंगलुरू ने पिचले साल इसी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला खिताब अपने नाम किया था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News