MP News: श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है. बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत की हार और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उनके आरोप अब सुर्खियों में है.
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो बैठकर चर्चा करते हैं कि राम निवास रावत की स्थिति खराब हो गई. इसी कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है.
पूर्व वन मंत्री और मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत ने विजयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे ही क्षेत्र में कई लोग ऐसे हैं जो बैठकर चर्चा करते हैं कि राम निवास रावत की स्थिति खराब हो गई. अरे, भाई तुम भारतीय जनता पार्टी के हो और अगर बीजेपी मुझे टिकट देगी तो मेरी स्थिति क्यों खराब होगी? ऐसे व्यक्तियों को आप मुहंतोड़ जवाब देना शुरू कर दो. पार्टी को कोई नहीं हरा सकता है.

