UPPSC PCS Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम आ गया है. जिसमें कानपुर के एक कपल ने सबको चौंका दिया. दोनों ने शादी की और साथ में अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा.
क्योंकि दोनों ने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा था. अब दोनों ने एक साथ पीसीएस परीक्षा पास की है. पत्नी का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर तो वहीं उनके हमसफर आकर्ष वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है. रिजल्ट आने के बाद इस कपल की चर्चा काफी जोरों से हो रही है.
कानपुर के पति-पत्नी ने उस कहावत को चरितार्थ कर दिया कि अगर जीवनसाथी का साथ हो तो दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है. पत्नी मोनाली सिंह और पति आकर्ष करे वो कर दिखाया है, जिसका हर किसी का सपना रहता है. वर्तमान में भी पति-पत्नी दोनों शासकीय नौकरी में थे. पत्नी मोनाली सिंह लेखपाल के पद पर तैनात थीं, तो वहीं उनके पति आकर्ष खरे हाई कोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर काम कर रहे थे.
दोनों पति-पत्नी ने शादी के बाद पीसीएस परीक्षा निकालकर समाज को भी एक संदेश दिया है कि अगर कार्य करने की लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं है. जानकारी के अनुसार पत्नी ने शादी के बाद तैयारी शुरू कर दी. पत्नी की लगन को देखते हुए पति ने भी उनका साथ दिया और खुद तैयारी में जुट गए. दोनों ने बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर यह परीक्षा पास की. दिन में दोनों ऑफिस जाकर काम करते और वहां से लौटने के बाद जो समय बचता, उसमें पढ़ाई करते.
प्रेमिका को देख फूट-फूटकर रोया किडनी बेचने वाला छात्र, खुद बताया क्यों बेची Kidney
मोनाली सिंह, जो कानपुर के चकेरी की रहने वाली हैं. जिनकी शादी साल 2022 में लखनऊ निवासी आकर्ष खरे के साथ हुई थी. आमतौर पर देखा जाता है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. जिसकी वजह से पढ़ाई की चाहत रखने वालों की भी पढ़ाई पीछे छूट जाती है. लेकिन मोनाली और उनके पति ने समय निकालकर पढ़ाई पर जोर दिया और दोनों एक दूसरे के स्टडी पार्टनर बन गए. आज इस जोड़ी की हर कोई चर्चा कर रहा है.

