Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
TMC की अंदरूनी कलह आई सामने, काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

TMC की अंदरूनी कलह आई सामने, काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

Vistaar News 2 weeks ago

Kakoli Ghosh Targets Kalyan Banerjee: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. एक साथ कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी.

बीते दिनों सांसद काकोली घोष ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया. अब इसके बाद TMC में अब अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आने लगा है.

पार्टी सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है. काकोली का आरोप है कि कल्याण बनर्जी ने संसद के अंदर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

सूत्रों के मुताबिक, काकोली घोष ने कहा कि यह मामला सिर्फ उनका नहीं बल्कि महिला सांसदों के सम्मान से भी जुड़ा है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से पूरे मामले में दखल देने और उचित कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, हाल के दिनों में TMC के भीतर कई नेताओं के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं. लोकसभा में पार्टी की जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद काकोली घोष और कल्याण बनर्जी के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। अब यह विवाद सीधे लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंच गया है.

इस पूरे मामले पर अभी तक पार्टी नेतृत्व की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे TMC के अंदर बढ़ती खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.

पश्‍च‍िम बंगाल में टीएमसी में इस समय भगदड़ मची हुई है. पिछले दिनों एक साथ 100 से ज्यादा पार्षदों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. राजनीतिक जानकारों की मानें तो कई और नेता अभी भी पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हुए हैं. हालांकि इस कदम से पहले ही ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा था कि जो लोग भी पार्टी छोडना चाहते हैं वो लोग छोड़ सकते हैं. हम अकेले ही पार्टी को चला सकते हैं. इसके बाद ही बगावत का सिलसिला शुरू हुआ था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News