Dailyhunt
UGC K बाप.भौकाल काटने के लिए बुलेट पर संविदा कर्मी ने लिखवाया था, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

UGC K बाप.भौकाल काटने के लिए बुलेट पर संविदा कर्मी ने लिखवाया था, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Vistaar News 1 week ago

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बुलेट बाइक को जब्त किया है, जिसे देखकर हैरान रह गए. बुलेट चालक ने अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगा रखी और नंबर प्लेट की जगह पर UGC K बाप लिखाया था.

फिलहाल, पुलिस ने बुलेट को जब्त कर सीज की कार्रवाई की है. यह घटना अब सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय लोगों के बीच तक चर्चा का विषय बन गई है. जानिए क्या है पूरा मामला?

यह घटना उस दौरान की है, जब थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम विकास भवन के पास वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक ऐसी बुलेट बाइक दिखी. जिसकी नंबर प्लेट की जगह पर 'UGC K बाप' लिखा मिला. पुलिस ने यह अजीबोगरीब शब्द लिखा देखकर कुछ समय के लिए हैरान रह गए, लेकिन फिर उस पर कानूनी कार्रवाई की.

बुलेट बाइक को कैंट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जब्त किया और थाने भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बाइक कृतिभान मणि त्रिपाठी नाम के शख्स की है, जो उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी का रहने वाला है और नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता है. हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक बाइक मालिक की कोई सफाई सामने नहीं आई है.

महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी भी है इंजीनियर, हिमाचल के मंदिर में लिए सात फेरे

बाइक की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. एक ओर जहां कुछ लोग इसे एक मजेदार मान रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे कानून का उल्लंघन मानते हैं. कैंट पुलिस ने इस कार्रवाई से स्पष्ट कर दिया है कि कानून के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News