Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ujjain: 11 मंदिरों के पुनरुद्धार पर खर्च होंगे 1100 करोड़ रुपए, 200 करोड़ के जारी होंगे टेंपल बॉन्ड

Ujjain: 11 मंदिरों के पुनरुद्धार पर खर्च होंगे 1100 करोड़ रुपए, 200 करोड़ के जारी होंगे टेंपल बॉन्ड

Vistaar News 2 weeks ago

ज्जैन सिंहस्थ 2028 और महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रसिद्ध काल भारव मंदिर के साथ-साथ कई बड़े मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा. इस संबंध में संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में तथा कलेक्टर उज्जैन रौशन कुमार सिंह की भौतिक उपस्थिति एवं कलेक्टर आगर-मालवा सुश्री प्रीति यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति में " टेंपल बॉन्ड" जारी करने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में श्री कालभैरव मंदिर, श्री मंगलनाथ मंदिर, श्री सांदीपनि आश्रम, नवग्रह मंदिर, 84 महादेव मंदिर, श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर, मां भूखी माता मंदिर, मां गढ़कालिका मंदिर, श्री सिद्धवट मंदिर, मां बगलामुखी माता मंदिर (आगर-मालवा) सहित अन्य मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन एवं पुनरुद्धार को लेकर चर्चा की गई.

संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि टेंपल बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूर्ण कर ली जाए, ताकि 31 जुलाई तक टेंपल बॉन्ड लॉन्च किए जा सकें. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए.
बैठक के बाद आशीष सिंह ने विस्तार न्यूज़ को जानकारी दी गई कि श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन एवं जीर्णोद्धार के लिए 11 मंदिरों पर कुल 1100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

इस राशि में से 200 करोड़ रुपए टेंपल बॉन्ड के माध्यम से, 275 करोड़ रुपए अर्बन चैलेंज फंड से तथा 625 करोड़ रुपए बैंकों के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे. बताया गया कि टेंपल बॉन्ड 10 वर्षों की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News