Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Women's Asia Cup 2026: थाईलैंड को हराने के बाद अब हांगकांग से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होगा मैच

Women's Asia Cup 2026: थाईलैंड को हराने के बाद अब हांगकांग से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होगा मैच

Vistaar News 2 weeks ago

India vs Hong Kong: दुबई में जारी वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 94 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया.

अब भारत की भिड़ंत हांगकांग से होगी. पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी. आइए जानते हैं कब और कितने बजे भारत और हांगकांग के बीच खेला जाएगा मुकाबला…

वुमेंस एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड को रखा गया है. पहले मैच में थाईलैंड को हराने के बाद अब भारतीय टीम का सामना हांगकांग से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत और हांगकांग के बीच 3 सितंबर को होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग पर नजर डालें तो इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप पर होगी. बता दें, दुबई की पिच अभी तक स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित हुई है. थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोस (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, जी. कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल

हांगकांग- नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, चान का यिंग, चान साउ हा, चान शिंग यान डोरोथिया, इकरा सहर, जॉयलीन कौर, महेकदीप कौर, मारिको हिल, मरीना लाम्पलो,रुचिता वेंकटेश, शांज़ीन शहजाद,सिउ मेई वाई, वोंग विंग किउ हैली, यास्मीन दासवानी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News