Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दमदार 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OnePlus N6x की भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

दमदार 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OnePlus N6x की भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

VOI News 1 week ago

ई दिल्ली।टेक ब्रांड वनप्लस (OnePlus) ने भारतीय बाजार में अपने एंट्री-लेवल सेगमेंट का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन OnePlus N6x आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,000mAh की विशाल बैटरी , 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर है।

कंपनी ने इस फोन को दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स और दो वेरिएंट्स में पेश किया है।

OnePlus N6x: कीमत, पहली सेल और बैंक ऑफर्स

  • 4GB RAM + 64GB स्टोरेज:₹18,999

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज:₹20,999

सेल डिटेल्स और ऑफर्स: OnePlus N6x की पहली सेल 4 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और वनप्लस के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।इसके अलावा, ग्राहक 6 महीने तक के नो-कॉस्ट ईएमआई (No-Cost EMI) विकल्प का लाभ भी उठा सकते हैं।यह फोन Burgundy Red और Ice Blue रंगों में उपलब्ध होगा।

OnePlus N6x: डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फीचर्सस्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले6.8-इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 पर आधारित OxygenOS 16
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6360 Apex (Octa-Core)
कूलिंग सिस्टम13,280 mm² वेपर चेंबर कूलिंग तकनीक
रैम एवं स्टोरेज4GB RAM (+up to 128GB Storage), माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट

कैमरा, 7,000mAh बैटरी और अन्य फीचर्स

  • कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 13MP का AI सिंगल प्राइमरी कैमरा (f/2.2 अपर्चर, 10x डिजिटल ज़ूम) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है।

  • बैटरी और चार्जिंग:इसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 2.5 दिन तक चल सकती है।

  • अन्य फीचर्स:इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: VOI News