Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
झांसी के दवा बाजार में गार्ड को बंधक बनाकर लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, पैरों में लगी गोली

झांसी के दवा बाजार में गार्ड को बंधक बनाकर लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, पैरों में लगी गोली

VOI News 1 week ago

त्तर प्रदेश के झांसी से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। झांसी पुलिस ने बहुचर्चित 'रामराजा दवा बाजार लूटकांड' का महज़ कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।

नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट (SWAT)/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान दो शातिर और वांछित लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

चेकिंग के दौरान घेराबंदी, बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम भगवन्तपुरा से करगुंवा जाने वाले सीसी रोड पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने उन पर सीधे फायरिंग झोंक दी।

जवाबी एनकाउंटर में दोनों लुटेरे घायल, भेजे गए मेडिकल कॉलेज

बदमाशों की तरफ से गोली चलते ही पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस आमने-सामने की मुठभेड़ में पुलिस की गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में जा लगीं, जिससे वे लहूलुहान होकर मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने तुरंत उन्हें अपनी कस्टडी में लिया और इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल राजपूत उर्फ पवन राजपूत और दिनेश लोधी के रूप में हुई है।

दवा बाजार में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर की थी बड़ी लूट

पुलिस पूछताछ और तफ्तीश में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी रामराजा दवा बाजार में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात में मुख्य रूप से वांछित थे। इन शातिर अपराधियों ने दवा बाजार में तैनात सुरक्षा गार्ड को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था और दुकान में रखी भारी-भरकम नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही झांसी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इन लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं।

डेढ़ लाख रुपये की लूट की नकदी, अवैध तमंचे और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जब दोनों बदमाशों की जामा तलाशी ली, तो उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे और लूट का माल बरामद हुआ। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूट के 1 लाख 49 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस प्रशासन ने दोनों शातिर अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कड़ी वैधानिक और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: VOI News