Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
संदीप, सचिन और.गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' वर्षा का पर्दाफाश: प्यार का नाटक, रेप का झूठा केस और ब्लैकमेलिंग; 13 केस दर्ज, अब पहुंची जेल

संदीप, सचिन और.गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' वर्षा का पर्दाफाश: प्यार का नाटक, रेप का झूठा केस और ब्लैकमेलिंग; 13 केस दर्ज, अब पहुंची जेल

VOI News 1 week ago

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 'लुटेरी दुल्हन' वर्षा नाम की महिला का काला चिट्ठा अब परत-दर-परत खुलने लगा है। बिजनेसमैन को पहले प्यार और नौकरी के जाल में फंसाना, फिर दुष्कर्म व अपहरण के झूठे मुकदमों की धमकी देकर शादी करना और बाद में करोड़ों की रंगदारी वसूलना ही इसका मुख्य पेशा था।

सेक्टर-65 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्षा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वर्षा और उसके परिवार पर पहले से ही अलग-अलग थानों में करीब 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

केस 1: लैब ओनर सचिन को झूठे रेप केस में भिजवाया जेल, समझौते में मांगी 15 लाख की लैब

पीड़ित सचिन सिंह राजपूत (लैब मालिक) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्षा उनकी लैब में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। लेन-देन में धांधली के चलते सचिन ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसका बदला लेने के लिए वर्षा ने सचिन के भतीजे को झांसे में लिया, होटल में सचिन की आईडी का गलत इस्तेमाल किया और फर्जी दस्तावेजों के दम पर सचिन पर किडनैपिंग व दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवा दी।

इस झूठे मामले में सचिन को 62 दिन जेल में बिताने पड़े। जेल से रिहा होने और केस खत्म करने के एवज में वर्षा ने हर महीने 15 लाख कमाने वाली लैब अपने नाम करने की शर्त रखी। बदनामी के डर से सचिन ने उससे शादी तक कर ली, हालांकि बाद में पुलिस जांच में सचिन पूरी तरह निर्दोष साबित हुए और वर्षा का शिकंजा ढीला पड़ा।

केस 2: रियल एस्टेट कारोबारी संदीप को चाय में दिया नशा, 21 लाख ऐंठकर ऑफिस पर जमाया कब्जा

दूसरे पीड़ित भिवानी निवासी संदीप कुमार, जो गुरुग्राम में रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं, ने बताया कि वर्षा 2023 में उनकी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट बनकर आई थी। संदीप का आरोप है कि वर्षा उन्हें चाय में नशीला पदार्थ देकर शादी का दबाव बनाने लगी। जून 2023 में दोनों ने शादी कर ली। वर्षा ने अपनी पिछली दो शादियों (अंकित चौधरी और सचिन) और उनके खिलाफ दर्ज कराए मुकदमों की बात पूरी तरह छिपाकर रखी थी।

शादी के बाद उसने संदीप से 2 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने के नाम पर 21 लाख रुपये ऐंठ लिए। हद तो तब हो गई जब 12 जून को वर्षा अपने परिजनों के साथ संदीप के दफ्तर में जबरन घुस गई, अपना ताला जड़ दिया और सीसीटीवी (CCTV) का पूरा एक्सेस अपने हाथ में ले लिया।

कोर्ट ने आरोपी वर्षा को भेजा जेल, पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-65 थाना प्रभारी (SHO) रामवीर ने बताया कि पुलिस जांच में सचिन पर लगाए गए वर्षा के सभी आरोप पूरी तरह झूठे पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वर्षा के खिलाफ ही धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

संदीप की शिकायत पर धोखे से शादी करने और अवैध कब्जे की धाराएं भी केस में जोड़ दी गई हैं। अदालत ने आरोपी महिला वर्षा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और पुलिस अब उसके पूरे गिरोह तथा अन्य शिकार हुए पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: VOI News