Dailyhunt
रब ने बना दी जोड़ी, पढ़िए 3 फुट के फिरोज को कैसे मिली दुल्हन

रब ने बना दी जोड़ी, पढ़िए 3 फुट के फिरोज को कैसे मिली दुल्हन

हिमा अग्रवाल| पुनः संशोधित रविवार, 7 जून 2020 (22:03 IST) मेरठ। कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं, यह बात बौने कद वाले फिरोज और जैनब पर बिलकुल सटीक बैठती है। जैनब और फिरोज की शादी महज इसलिए नहीं हो रही थी कि उनका कद मात्र 3 फुट है। आइए हम आज आपको बताते हैं इस नाटे कद की रब कैसे बनाई जोड़ी...

मेरठ के फिरोज को आखिरकार अपने सपनों की दुनिया मिल गई। 3 फुट का फिरोज कई सालों से शादी करके अपना परिवार बसाना चाहता था, लेकिन हर बार लंबाई कम होने के कारण उसका निकाह नहीं हो पा रहा था। 3 फुट के फिरोज के लिए दूल्हा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है।
परिवार के लोग भी फिरोज के निकाह होने की आस छोड़ चुके थे, लेकिन अचानक एक दोस्त की भाभी ने 3 फुट के फिरोज को देखा और अपनी 3 फुट की बहन के लिए उसे पसंद कर लिया।

दोनों परिवार में रिश्ता तय होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। लगभग तीन माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी।

इसी बीच कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के चलते निकाह की तारीख आगे बढ़ती गई। दोनों परिवारों ने यह तय किया कि निकाह अब अनलॉक फेज 1 में 20 लोगों के साथ संपन्न होगा और अब नाटे दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को हो गए।

मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में मॉलीवुड फिल्में करने वाला फिरोज रहता है। फिरोज की लंबाई महज 3 फुट है, जबकि उसके घर में सभी सामान्य कद के हैं। बौना कद फिरोज की शादी में बाधा बन रहा था, कई सालों से वह अपनी दुल्हन लाना चाह रहा था, रिश्ते आते सब नाटा कद देखकर अपनी लड़की देने से मना कर देता। इसलिए फिरोज के परिवार को उसकी शादी की चिंता सता रही थी।

एक दिन फिरोज अपने दोस्त के घर गए तो उसकी भाभी ने उसे देख लिया। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, तो दोस्त की भाभी ने वह भी अपनी नाटी तीन फुटी की बहन जैनब की शादी के लिए पसंद कर लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रिश्ता तय हो गया।

फिरोज ने बताया कि ढाई माह पहले शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन हो गया। अब अनुमति लेकर शादी हुई। बरात में घर-परिवार के ही कुछ खास लोग गए थे। दोनों की जोड़ी देखने के लिए दोनों जगहों पर ही लोग एकत्र हो गए थे, वहीं नाटे दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए आसपास के लोगों ने उसके घर आने लगे हैं।

कद कम होने के बाद भी फिरोज ने हार नहीं मानी। वह लगन के साथ मॉलीवुड से जुड़ गया और कई फिल्मों में काम किया। इस नाटे फिरोज ने डॉक्टर दिल वाला, मेरा दुश्मन-मेरा दोस्त, सपना अपना-अपना और मस्त पहलवान, पड़ोसी परेशान में अभिनय किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi