साल 1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद संगीता ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली। उनीक पहली फिल्म 'कातिल' साल 1988 में रिलीज हुई थी। हालांकि उनके पहचान 1989 में रिलीज फिल्म 'त्रिदेव' से मिली थी।
आकांक्षा रंजन का सिजलिंग एथनिक लुक वायरल, फ्लोरल सीक्विन साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

संगीता बिजलानी और सलमान खान ने 1986 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। तब संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। बात शादी तक पहुंची और कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी।

1996 में संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे थे। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी की। अजहर से शादी के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपना नाम आयशा रखा।
शादी के 14 साल बाद संगीता और अजहर के रिश्ते में दरार आ गई। आखिरकार 2010 में उन्होंने तलाक ले लिया। सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। सलमान खान के घर में होने वाले कई फंक्शन के दौरान उन्हें देखा जाता है। शादी के बाद ही संगीता बिजलानी फिल्मों से भी दूर हो गईं।

