Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, जानिए कौनसी पाबंदियां हुईं लागू
रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे। ह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई तीखी बहस के कुछ दिनों बाद हो रही है। लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर तीखी बहस हुई।
सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- बहुत तगड़ा हमला होगा
वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में इकट्ठा होंगे और फिर बस से रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस रैली में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। कांग्रेस ने 'वोट चोरी' के खिलाफ लगभग 55 लाख हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। ' Edited by : Sudhir Sharma

