Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धमाकों से दहला सीरिया, राष्‍ट्रपति मैक्रों की होटल के बाहर जोरदार विस्फोट

धमाकों से दहला सीरिया, राष्‍ट्रपति मैक्रों की होटल के बाहर जोरदार विस्फोट

सीरिया की राजधानी दमिश्क मंगलवार को एक के बाद एक हुए कई धमाकों से दहल गया। इनमें से एक धमाका फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के होटल के पास हुआ। मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

इमैनुएल मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन में दाखिल हुए ही थे कि तभी फोर सीजन्स होटल के पास धमाके हुए। इसी होटल में फ्रांस के राष्‍ट्रपति ठहरे हुए हैं।

बम धमाकों से पूरा इलाका थर्रा उठा और आसमान में धुएं का गुबार साफ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी जलती हुई और सड़क पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। किसी भी गुट ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और सीरिया का उनका दौरा जारी है। सीरियाई अधिकारियों ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi