पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अर्जुन अब अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन जसमीत के रीन करेंगी, जबकि इसका निर्माण संजय लीला भंसाली के बैनर तले होगा। फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

यह फिल्म मधुबाला के करियर की ऊंचाइयों से लेकर उनके निजी जीवन के दुखद संघर्षों तक का एक भावुक सफर होगी। पहले इस रोल के लिए कियारा आडवाणी और अनीता पड्डा जैसे नामों की चर्चा थी, लेकिन मेकर्स ने अंततः सारा अर्जुन पर भरोसा जताया है।

मधुबाला को भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। 50 के दशक में उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें मुगल-ए-आजम और चलती का नाम गाड़ी जैसे कालजयी नाम शामिल हैं। 36 साल की उम्र में दुनिया छोड़ जाने वाली इस दिग्गज अभिनेत्री के जीवन को पर्दे पर उतारना सारा अर्जुन के लिए एक अग्निपरीक्षा जैसा होगा।

