Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 29 लोग थे सवार, 4  शव बरामद, 15 को बचाया

जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 29 लोग थे सवार, 4 शव बरामद, 15 को बचाया

ध्यप्रदेश के जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज डूब गया है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। ये हादसा गुरुवार को खमरिया टापू के पास हुआ जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज बरगी डैम में डूब गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 29 लोग सवार थे। क्रूज तेज तूफान के चलते संतुलन खो बैठा और डूब गया। खबर लिखे जाने तक 15 लोगों को बचा लिया गया।

पहले क्रूज में 30 से ज्यादा लोगों के होने की जानकारी आई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अब तक 4 शव मिलने की पुष्टि हुई है। जबकि 10 लापता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया।

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बरगी डैम पर एक क्रूज़ के पलटने की घटना घटी है। 29 लोग सवार थे जिसमें से 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 15 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। NDRF, SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जांच और कारणों का पता लगाया जाएगा

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लगभग शाम 06.15 बजे की यह घटना है। क्रूज़ में जानकारी के अनुसार, टिकट की संख्या के अनुसार 29 लोग सवार थे। घटना के बाद लगभग 15 लोग उसमें से निकलकर आ गए। 4 लोगों की मृत्यु हुई है। अन्य की तलाश का काम चल रहा है। अंधेरा हो चुका है, स्वाभाविक है कि कठिनाईयां हैं लेकिन पूरा प्रशासन पूरी तत्परता के साथ प्रयास कर रहा है। अभी प्राथमिकता बचाव कार्य का है। एक बार जो लोग लापता हैं वो मिल जाएं, फिर निश्चित रूप से इसकी जांच भी होगी और कारणों का पता भी लगाया जाएगा।

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

कंट्रोल रूम बनाया गया

बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0761-2624355 है। कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रात भर चालू रहेगा। कंट्रोल रूम से संपर्क कर कोई भी व्यक्ति घटना में मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकेगा।

Edited by : Sudhir Sharma

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi