Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Monthly Horoscope June 2026: जून 2026 का यह महीना मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। वहीं वृश्चिक और कर्क राशि वालों को थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता होगी।

आपके लिए ज्योतिषीय गणनाएं संकेत मात्र हैं, आपकी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण ही आपके जीवन को दिशा देता है। यहां पढ़ें करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन की पूरी जानकारी...ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

आइए जानते हैं कि यह महीना आपके करियर, प्रेम जीवन, धन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए क्या संकेत दे रहा है...

1. मेष राशि (Aries)

जून का महीना आपके लिए ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। मंगल की स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का मौका देगी। जून 2026 में मेष राशि के जातकों के लिए करियर में बदलाव और नए अवसर आएंगे। आपके प्रयासों को उच्चाधिकारी सराहेंगे और प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि कारोबारी हैं तो आय के नए स्रोत खुलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद जरूरी है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए जून 2026 का महीना रोमांचक बदलाव और सकारात्मक परिणाम लाएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर खान-पान और नींद पर ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें, पेट की समस्या हो सकती है। इस महीने शुक्र का प्रभाव आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। जीवन संबंधी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में अटके हुए सौदे पूरे होंगे। निवेश के लिए यह समय उत्तम है। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना अवसरों और चुनौतियों का मिश्रण लाएगा। यात्रा और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। धन के मामलों में संयम बनाएं। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ध्यान और हल्की योगाभ्यास लाभकारी रहेगा। जून 2026 की अवधि में बुध का गोचर आपकी निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। महीने के मध्य में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों के लिए शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। इस समयावधि में परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। अपने प्रेम रिश्ते के प्रति सावधान रहें। पक्षियों को दाना डालें।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए जून 2026 का माह भावनात्मक और पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण है। घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी, पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के संकेत हैं। कुछ लोगों को कार्यस्थल पर सहयोगियों से बहस हो सकती है, शांत रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, और मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या प्राणायाम करें। इस महीने भावनात्मक फैसलों से बचें और प्रैक्टिकल बनें। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए जून 2026 उत्साह और ऊर्जा से भरा महीना कहा जा सकता है। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, आपकी मेहनत सराही जाएगी और नए अवसर मिलेंगे। सूर्य का प्रभाव आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांचक पल आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता के संकेत हैं, पर बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं। सिरदर्द या आंखों में थकान महसूस हो सकती है। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए जून 2026 का समय शिक्षा और करियर पर ध्यान देने का महीना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कन्या राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल इस महीने मिलेगा। व्यापार में नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए महीना शुभ है। परिवार और रिश्ते, सगे-संबंधियों में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें। छात्रों तथा कारोबारियों के लिए यात्रा के योग लाभकारी होंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। गाय को हरी घास खिलाएं।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए जून 2026 प्रेम और पारिवारिक संबंधों में सफलता लाएगा। तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना संतुलन बनाने का है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी पहचान मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मित्रों और परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। इस महीने सुख-साधनों पर अधिक खर्च होने की संभावना है। नौकरीपेशा है तो कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपका धैर्य उन्हें पार कर देगा। व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पर बड़े निवेश से बचें। आपका तथा परिवारजन का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस माह श्री सूक्त का पाठ करें, लाभ होगा।जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए जून 2026 करियर, नौकरी और शिक्षा में लाभकारी रहेगा। नए अवसर और प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे। कारोबार के आर्थिक मामलों में सुधार होगा। लेकिन शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, अपनी योजनाएं गुप्त रखें। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ध्यान और योग फायदेमंद रहेंगे। लव रिलेशनशिप के मामले में इस महीने आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। साथ ही योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। शनिवार को शनि मंदिर में तिल या तिल के तेल का दान करें।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए जून 2026 यात्रा और नए अनुभवों का महीना है। आपके लिए जून का महीना आध्यात्मिक और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वयं तथा परिवारजनों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव से बचने के लिए ध्यान और हल्की एक्सरसाइज अपनाएं। इस माह लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। कारोबारियों को पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए जून का महीना करियर में प्रगति के संकेत लाएगा। शनि की अनुकूलता आपके कार्यों में स्थिरता लाएगी। इस माह कठिन समय समाप्त हो रहा है और अच्छे दिन शुरू होंगे। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। लोहे या मशीनरी के व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। फिर भी आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी संवाद से समस्याएं हल होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन पुराने घुटनों या हड्डियों के दर्द से राहत मिलेगी। इस माह मजदूरों की सेवा या सहायता करें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातकों के लिए जून 2026 व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में संतुलन का महीना है। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। धन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आप के लिए यह महीना आत्म-चिंतन का है, अत: धार्मिक कार्यों में मन लगाना उचित रहेगा। आप अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वर्क-लाइफ औल लव रिलेशनशिप को बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे। शिक्षा तथा रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन है। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों के लिए जून 2026 करियर में मेहनत का फल दिलाने वाला साबित होगा और नई जिम्मेदारियां सामने आएंगी। कारोबार को लेकर धन के मामलों में सुधार होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन कर्ज देने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी अधिक मानसिक तनाव से बचें। ध्यान और योग अभ्यास आपको ऊर्जा और संतुलन देंगे। मीन राशि के जातक इस महीने काफी रचनात्मक महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। यह महीना प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव लाएगा। गुरुवार को चने की दाल और गुड़ का दान करना लाभकारी होगा।12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi