Latest News Today Live Updates in Hindi : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक श्री मणिरामदास छावनी में चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रस्ट आज अपने पहले CEO के नाम की घोषणा करेगा।
पल पल की जानकारी...
-बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI को दिशा सालियन की मौत के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट का कहना है कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।
-दिशा के पिता सतीश सालियान की ओर से दायर उस याचिका पर यह फैसला आया है, जिसमें उन्होंने साल 2020 में हुई अपनी बेटी की मौत के कारणों और परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए थे।
-पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जनजीवन अस्त-व्यस्त। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।
-उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदी चेतावनी के स्तर के करीब बह रही हैं। जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे वाले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
-उत्तर प्रदेश में वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर अभी भी जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर बना हुआ है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज, ट्रस्ट की बैठक के लिए श्री मणिरामदास छावनी पहुंचे। उम्मीद है कि ट्रस्ट अपने पहले CEO के नाम की घोषणा करेगा।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण की बैठक दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। पहले चरण की बैठक में सीईओ पर चर्चा होगी। दूसरे चरण की बैठक में ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के नाम पर निर्णय लिया जाएगा।अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों में मदन मोहन पांडेय अयोध्या के, महेश भागचंदका दिल्ली के और निर्मला यादव अयोध्या से हैं।
