Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
LoC : जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, नौशहरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

LoC : जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, नौशहरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

सेना ने एलओसी ओर राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरा जख्मी हालत में उस पर भागने में कामयाब रहा। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में लाइन आफ कंट्रोल पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें एक आतंकी मारा गया।

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

सेना की व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दोपहर करीब 3 बजे लाइन आफ कंट्रोल पर नौशहरा के झंगड़ इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट का पता चला। अधिकारियों ने कहा कि अलर्ट सैनिकों ने जवाब दिया और घुसपैठियों को घेर लिया, जिससे घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

सेना ने कहा कि फायरिंग के दौरान, एक आतंकी मारा गया जबकि दूसरा उस पार भागने में कामयाब रहा, जिससे लाइन आफ कंट्रोल पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोक दिया गया।

UCC का समय आ गया है, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, मुस्लिम महिलाओं से जुड़ी याचिका पर सुनवाई

हालांकि सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके पास के जंगली इलाके में छिपे होने का शक है। अधिकारियों ने कहा कि इलाके पर कब् बनाए रखने के लिए सेक्टर में जमीनी और हवाई निगरानी तेज करते हुए और सैनिक तैनात किए गए हैं। सेना ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी और कोशिश को रोकने के लिए एलओसी पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi