Dailyhunt
MCX पर सोने चांदी में आंशिक तेजी, क्या है 10 शहरों में दाम?

MCX पर सोने चांदी में आंशिक तेजी, क्या है 10 शहरों में दाम?

Gold Silver Rates 7 April : अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से सोने चांदी की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। जानिए MCX और बुलियन मार्केट में क्या है सोने और चांदी के दाम?

7 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे MCX पर सोना 149 रुपए की बढ़त के साथ 1,50,130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 587 रुपए गिरकर 2,33,966 पर पहुंच गई। दोपहर 3.38 बजे सोना 458 रुपए बढ़कर 1,50,439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 114 रुपए की बढ़त के साथ 2,33,493 रुपए किलो थी। कॉपर भी 4.35 रुपए बढ़कर 1,165.85 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4676.254 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 72.732 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड 102.2 और WTI क्रूड 112.6 डॉलर प्रति बैरल पर था। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 130.93 डॉलर प्रति बैरल थे।

फ्रांस ने अमेरिका में बेचा सोना

ईरान युद्ध शुरू होने से पहले सोने की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 5,600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। मौके का फायदा उठाते हुए फ्रांस ने अमेरिका में रखा अपना सारा सोना बेच दिया और यूरोप में अपनी होल्डिंग फिर से बनाई है। इससे उसे करीब 14.7 अरब डॉलर का फायदा हुआ।

बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

शहरसोने के दाम
मुंबई 1,50,508 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई 1,50,797 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली 1,50,721 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता 1,50,262 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 1,50,934 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद 1,50,570 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 1,50,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु 1,50,698 रुपए प्रति 10 ग्राम
तिरुवनंतपुरम 1,50,351 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना 1,50,793 रुपए प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

शहरचांदी के दाम
मुंबई 2,36,155 रुपए प्रति किलो
चेन्नई 2,36,206 रुपए प्रति किलो
दिल्ली 2,36,161 रुपए प्रति किलो
अहमदाबाद 2,35,828 रुपए प्रति किलो
भोपाल 2,36,410 रुपए प्रति किलो
कोलकाता 2,36,081 रुपए प्रति किलो
जयपुर 2,36,117 रुपए प्रति किलो
बेंगलुरु 2,36,350 रुपए प्रति किलो
तिरुवनंतपुरम 2,36,277 रुपए प्रति किलो
पटना 2,36,380 रुपए प्रति किलो

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

edited by : Nrapendra Gupta

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi