Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vijay first decisions as CM : तमिलनाडु CM बनते ही एक्शन में विजय, 3 बड़े फैसलों के दस्तावेजों पर किए सिग्नेचर

Vijay first decisions as CM : तमिलनाडु CM बनते ही एक्शन में विजय, 3 बड़े फैसलों के दस्तावेजों पर किए सिग्नेचर

मिलगा वेत्री कषगम (tvk) के संस्थापक विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद ही एक्शन में आ गए। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल गठित करने और राज्यभर में मादक पदार्थ तस्करी रोधी इकाइयां बनाने संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

Thalapathy Vijay CM Oath : ऐसा क्या हुआ कि शपथ स्पीच के दौरान विजय को राज्यपाल ने रोका, जानिए पूरा मामला

विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में कहा कि ''वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय'' के लिए प्रतिबद्ध शासन के नए युग की शुरुआत अब हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके अलावा सत्ता का कोई दूसरा केंद्र नहीं होगा और वही सत्ता के एकमात्र केंद्र होंगे।

Tamil Nadu CM oath ceremony : तमिलनाडु के 9वें CM बने एक्टर विजय, थलपति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

विजय ने सरकार गठन में उनकी पार्टी को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और वाम दलों का धन्यवाद किया।

उन्होंने बच्चों का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि टीवीके की जीत उन्हीं की वजह से हुई, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए राजी किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। Edited by : Sudhir Sharma

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi