Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

Weather Update News : मार्च के मध्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने देशभर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है।
विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट है। हालांकि कई जगहों पर बढ़ती गर्मी का असर भी बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तराखंड (केदारनाथ) और हिमाचल प्रदेश (शिमला, मनाली) में भारी बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आने वाली नमी और उत्तरी भारत से फैली एक ट्रफ लाइन के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बनी हुई है।

Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में बिगड़ा मौसम, बर्फबारी और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

यहां हो रही भारी बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ ने देशभर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट है। हालांकि कई जगहों पर बढ़ती गर्मी का असर भी बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तराखंड (केदारनाथ) और हिमाचल प्रदेश (शिमला, मनाली) में भारी बर्फबारी जारी है।

इस हफ्ते देखने को मिलेगा 3 सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आने वाली नमी और उत्तरी भारत से फैली एक ट्रफ लाइन के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत में 3 सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, क्‍या तापमान होगा कम, जानें देशभर का मौसम

कैसा है मध्य प्रदेश का मौसम?

लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि कई जगहों पर गर्मी का असर भी बना रहेगा। मार्च के दौरान जहां एक ओर इस बेमौसम बारिश ने आम जनता को गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं दूसरी ओर इसने खेतों में खड़ी फसलों के लिए तबाही मचा दी है।

इन राज्‍यों में बारिश की चेतावनी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में 28 मार्च को बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 से 29 मार्च के बीच आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 से 28 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है।

Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, कहां है पारा 40 के पार?

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट आई है। आलम ये है कि लोगों को गर्म कपड़े एक बार फिर से निकालने पड़े हैं।
Edited By : Chetan Gour

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Webduniya Hindi