Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
1.88 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, राजस्थान से अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार     कुठला पुलिस की तकनीकी जांच से मिली सफलता, बैंक खातों और यूपीआई के जरिए की गई थी ठगी; पुलिस ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क

1.88 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, राजस्थान से अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार कुठला पुलिस की तकनीकी जांच से मिली सफलता, बैंक खातों और यूपीआई के जरिए की गई थी ठगी; पुलिस ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क

Yash Bharat 5 days ago

1.88 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, राजस्थान से अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

कुठला पुलिस की तकनीकी जांच से मिली सफलता, बैंक खातों और यूपीआई के जरिए की गई थी ठगी; पुलिस ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्

कटनी- साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुठला थाना पुलिस ने 1 लाख 88 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार कछंगवा निवासी अंकित राय ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुड़वारा शाखा के खाते से उसकी जानकारी और अनुमति के बिना यूपीआई के माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 90 हजार और 98 हजार रुपये, कुल 1.88 लाख रुपये अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। बैंक से जानकारी लेने पर साइबर ठगी की पुष्टि होने पर कुठला थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन, यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। लगातार तकनीकी पड़ताल के बाद पुलिस ने राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के रोलाना गांव निवासी कुलदीप सिंह सोलंकी (22) तथा सवाई माधोपुर जिले के नीलम खुर्द निवासी शुभम मीणा उर्फ सानू (27) की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों से साइबर ठगी से जुड़े अन्य साथियों और ठगी की रकम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस की अपील

कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम नंबर या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी लालच या बहकावे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम अथवा बैंक से जुड़े दस्तावेज किसी को न दें। यदि साइबर धोखाधड़ी का शिकार हों तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या www.cybercrime.gov.in⁠� पोर्टल अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर राशि सुरक्षित कराई जा सके।

विशेष योगदान: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, बुद्धू कुमार तथा साइबर सेल कटनी के अमित श्रीपाल, सतेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat