Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
6 पॉइंट खून और आधी रात का वक्त. अस्पताल से गायब हुई महिला ने 1 KM दूर सड़क पर दिया शिशु को जन्म

6 पॉइंट खून और आधी रात का वक्त. अस्पताल से गायब हुई महिला ने 1 KM दूर सड़क पर दिया शिशु को जन्म

Yash Bharat 1 week ago

6 पॉइंट खून और आधी रात का वक्त… अस्पताल से गायब हुई महिला ने 1 KM दूर सड़क पर दिया शिशु को जन्म

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CSC) में एक बेहद ही अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद आधी रात को किसी को बिना बताए चुपचाप अस्पताल से बाहर निकल गई। इसके बाद अस्पताल से महज एक किलोमीटर दूर सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया और उसने एक शिशु को जन्म दिया।

Vande Bharat Cargo Train: भारतीय रेलवे का बड़ा कारनामा-देश की पहली 'कार्गो वंदे भारत' का सफल ट्रायल, 145 KM/H की रफ्तार से दौड़ी

सुबह जैसे ही अस्पताल प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली, स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को वापस अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ककरवाहा गांव के रहने वाले जशरथ कुशवाहा अपनी पत्नी गीता कुशवाहा को प्रसव पीड़ा (Labor Pain) होने पर मंगलवार रात करीब 8 बजे बड़ागांव सीएचसी (CSC) लेकर आए थे।

  • जांच में खुली पोल: ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स दीपाली सनोदिया और कलन यादव ने जब महिला की प्राथमिक जांच की, तो उसके शरीर में हीमोग्लोबिन मात्र 6 पॉइंट (खून की भारी कमी) पाया गया। जबकि सामान्य और सुरक्षित प्रसव के लिए 10 से 11 पॉइंट हीमोग्लोबिन होना बेहद जरूरी होता है।

  • 108 एम्बुलेंस बुलाई गई: महिला की नाजुक स्थिति और प्रसव के दौरान किसी गंभीर खतरे की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और 108 एम्बुलेंस को भी कॉल कर दिया था।

रेफर किए जाने और एम्बुलेंस के इंतजार के दौरान ही महिला घबराहट या किसी अन्य वजह से आधी रात को बिना किसी को सूचना दिए चुपचाप अस्पताल परिसर से बाहर निकल गई। अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर पैदल चलते समय सड़क पर ही उसे तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया।

सुबह जब राहगीरों और परिजनों के जरिए अस्पताल प्रबंधन को खबर मिली, तो तुरंत मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से दोनों को अस्पताल लाकर उपचार शुरू किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat