Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अपडेट न्यूज़ -कटनी स्टेशन पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो सोने के साथ दो युवक हिरासत में, पूछताछ में कटनी के सराफा व्यवसायी का नाम आया सामने

अपडेट न्यूज़ -कटनी स्टेशन पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो सोने के साथ दो युवक हिरासत में, पूछताछ में कटनी के सराफा व्यवसायी का नाम आया सामने

Yash Bharat 2 weeks ago

पडेट न्यूज़ -कटनी स्टेशन पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो सोने के साथ दो युवक हिरासत में, पूछताछ में कटनी के सराफा व्यवसायी का नाम आया सामने

कटनी। मध्यप्रदेश में कथित सोना तस्करी के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने कटनी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर निवासी दो युवकों को लगभग तीन किलोग्राम सोने के साथ हिरासत में लिया है।

दोनों युवक कोलकाता से ट्रेन के जरिए सागर लौट रहे थे। उनकी पहचान अभिषेक और आयुष के रूप में बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार डीआरआई को इस मामले में पहले से गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर कटनी रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई। ट्रेन के पहुंचते ही संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब तीन किलो सोना बरामद होने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए जबलपुर ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि डीआरआई अधिकारियों ने बरामद सोने से संबंधित खरीद-बिक्री के बिल, टैक्स दस्तावेज और अन्य वैध अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन मौके पर संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद सोने को जब्त कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई।

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि पूछताछ के दौरान युवकों ने कटनी के एक सराफा व्यवसायी का नाम लिया है। इसके बाद संबंधित व्यवसायी से केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, इस संबंध में किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि या आरोप तय किए जाने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद सोना किसके लिए लाया जा रहा था, इसकी खरीद किस माध्यम से हुई और इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं तथा मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद कटनी, सागर, दमोह सहित प्रदेश के कई जिलों के सराफा कारोबारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और पहलुओं का खुलासा हो सकता है। फिलहाल डीआरआई और अन्य संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat