Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अफसरों की गैरमौजूदगी पर अनोखा विरोध: बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में जज की टेबल पर सो गए कांग्रेस नेता

अफसरों की गैरमौजूदगी पर अनोखा विरोध: बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में जज की टेबल पर सो गए कांग्रेस नेता

Yash Bharat 1 week ago

फसरों की गैरमौजूदगी पर अनोखा विरोध: बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में जज की टेबल पर सो गए कांग्रेस नेता

बिरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो गई, जब एक कांग्रेस पदाधिकारी ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी के विरोध में सीधे न्यायालय कक्ष के भीतर ही बिस्तर लगा लिया।

कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने पहले तहसीलदार कोर्ट की टेबल पर लेटकर अपना विरोध दर्ज कराया और फिर एसडीएम कोर्ट के अंदर बाकायदा बिस्तर बिछाकर लेट गए। इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और अपने कामों से आए आम नागरिक भी हक्के-बक्के रह गए।

अदालत परिसर के अंदर हुए इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरुवार को बिरसिंहपुर तहसील में मझगवां एसडीएम की लिंक कोर्ट लगनी तय थी। आरोप है कि दोपहर 1 बजे तक न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी कोर्ट पहुंचे और न ही कोई सुनवाई शुरू हो सकी, जिससे दूर-दराज से आए आवेदक परेशान होते रहेआक्रोशित होकर कांग्रेस पदाधिकारी संतोष तिवारी ने पहले तहसीलदार न्यायालय की मेज पर लेटकर विरोध जताया और बाद में एसडीएम कोर्ट में ही आराम करने लगे।

कटनी में हवा में दौड़ेगी ट्रेन- देश के सबसे लंबे 33.40 किमी 'रेल फ्लाईओवर' की नई डेडलाइन तय, जानें कब से चलेगा ट्रैफिक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में गुरुवार को मझगवां एसडीएम की लिंक कोर्ट संचालित होती है, जहां नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई की जाती है। दूर-दराज के गांवों से लोग अपने मामलों की पैरवी के लिए सुबह से ही पहुंचे हुए थे।

दोपहर 1 बजे तक जब किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर नियमित अदालती कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी, तो प्रशासनिक ढर्रे और अधिकारियों की कथित लापरवाही से नाराज होकर कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने कोर्ट रूम के अंदर ही धरना देने का यह अनूठा तरीका चुना। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat