Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट उतार ले गए चोर, पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी

हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट उतार ले गए चोर, पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी

Yash Bharat 2 weeks ago

टनी YASHBHARAT.COM)। शहर के कचहरी चौक क्षेत्र में पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट लेकर चंपत हो गए।हनुमान मंदिर के पुजारी अनंत राम मिश्रा ने बताया कि सुबह जब उन्होंने मंदिर के पट खोले तो भगवान का चांदी का मुकुट गायब मिला।

आसपास तलाश करने के बाद भी मुकुट का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का मौका मुआयना करते हुए जानकारी जुटाई। पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाने से महज कुछ दूरी पर मंदिर में चोरी की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद करने का भरोसा जताया है।र में दिनदहाड़े चोरी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat