Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया श्रुतपंचमी महापर्व

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया श्रुतपंचमी महापर्व

Yash Bharat 2 days ago

टनी(YASHBHARAT.COM)। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में श्रुतपंचमी महापर्व बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन मिलन एवं जिनज्ञा परिवार के सदस्यों द्वारा जिनवाणी माता की साज-सज्जा नवकार महामंत्र का जाप किया गया।

पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि श्रुत पंचमी के अवसर पर नगर के सभी जैन मंदिरों में महापर्व बड़ी धूमधाम एवं भक्तिपूर्वक मनाया गया।पंचायत के उपाध्यक्ष पंचम जैन ने बताया कि आज से लगभग 2 हजार वर्ष पूर्व गुजरात के अंकलेश्वर में जैन धर्म प्रथम श्रुत स्कंध के महान महान ग्रंथ षटखंडागम की पूर्णता की घोषणा हुई थी। इस ग्रंथ के मूल प्रणेता आचार्य धरसेनाचार्य थे, इसलिए प्रतिवर्ष जैन धर्मालंबी इस पर्व को मनाते है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat