Dailyhunt
कटनी में 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

कटनी में 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

Yash Bharat 2 weeks ago

टनी (03 अप्रैल):कटनी में 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित, शहर संभाग क्षेत्र के 33 के.व्ही. और 11 के.व्ही. फीडरों की लाइनों के संधारण कार्य के चलते 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

प्रभावित समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आवश्यकतानुसार समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

कटनी में 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

मुख्य प्रभावित क्षेत्र और तिथियां:

  • 4 अप्रैल (शनिवार): 33 के.व्ही. चाका फीडर और 11 के.व्ही. उपकेन्द्र चाका से जुड़े लमतरा, फैलवारा, इंडस्ट्रियल क्षेत्र-1 एवं 2, वेयरहाउस और AG फीडर क्षेत्र।
  • 5 अप्रैल (रविवार): 33 के.व्ही. पहरुआ और कटनी-1 फीडर अंतर्गत गणेश चौक से जुड़े सिटी-8, 9, 10 और 11 क्षेत्र, शासकीय हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, विधायक बंगला आदि।
  • 6 अप्रैल (सोमवार): सिटी-7 फीडर अंतर्गत धाऊ चक्की, मिशन चौक, गाटरघाट, चांडक चौक, पुरानी बरती, पुलिस थाना और कचेहरी चौराहा क्षेत्र।
  • 7 अप्रैल (मंगलवार): 33 के.व्ही. मानसरोवर फीडर अंतर्गत समदरिया एवं मित्तल एन्क्लेव से जुड़े सभी उपभोक्ता।
  • 8 अप्रैल (बुधवार): 33 के.व्ही. डाबर फीडर अंतर्गत झिंझरी उपकेन्द्र क्षेत्र, सायना, न्याय निकुज, जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, एस.पी. ऑफिस आदि।
  • 9 अप्रैल (गुरुवार): 33 के.व्ही. बिलहरी फीडर अंतर्गत विलहरी, रैपुरा, घुघरा और कृषि क्षेत्र।
  • 10 अप्रैल (शुक्रवार): 11 के.व्ही. सिटी-5 और सिटी-6 फीडर अंतर्गत शिव नगर, चांडक चौक, आदर्श कॉलोनी, नई बस्ती, बालाजी नगर, कुशवाहानगर आदि।
  • 11 अप्रैल (शनिवार): 33 के.व्ही. एनकेजे फीडर अंतर्गत खिरहनी, साईंपुरम कॉलोनी, दुर्गा चौक, प्रेम नगर, मंगल नगर आदि।
  • 12 अप्रैल (रविवार): 33 के.व्ही. पहरुआ फीडर अंतर्गत सिटी-8, 9, 10 और 11 क्षेत्र, शासकीय हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी आदि।
  • 13 अप्रैल (सोमवार): 11 के.व्ही. सिटी-3 फीडर अंतर्गत माधवनगर थाना, लखेरा, खेरमाई मंदिर, एम.ई.एस. कॉलोनी सिविल लाइन क्षेत्र। अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने घरेलू और व्यावसायिक कार्य योजना के अनुसार बिजली का उपयोग करें और इस अवधि के दौरान धैर्य रखें।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat