Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कटनी पुलिस की व्यापक कॉम्बिंग गश्त, 132 वारंटी गिरफ्तार; अपराधियों में मचा हड़कंप

कटनी पुलिस की व्यापक कॉम्बिंग गश्त, 132 वारंटी गिरफ्तार; अपराधियों में मचा हड़कंप

Yash Bharat 1 week ago

टनी पुलिस की व्यापक कॉम्बिंग गश्त, 132 वारंटी गिरफ्तार; अपराधियों में मचा हड़कं

कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 132 वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही गुंडा, निगरानी बदमाश, जिलाबदर अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और डीएसपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश की।

अभियान के दौरान 24 स्थायी वारंटी एवं 52 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 56 जमानती वारंट और 60 समन भी तामील किए गए।

पुलिस ने अपराधियों पर नजर रखते हुए 49 गुंडों और 41 निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी जांच की। वहीं अवैध शराब के परिवहन, बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस के अंतर्गत 35 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान एक जिलाबदर बदमाश की भी जांच की गई तथा रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था के तहत 60 मुसाफिरों का सत्यापन कर उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया गया।

कटनी पुलिस का यह विशेष अभियान जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में प्रभावी साबित हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat