Dailyhunt
क्या फ्लॉप हुआ Samsung का सबसे महंगा फोन? 3 महीने में ही Galaxy Z TriFold की बिक्री बंद

क्या फ्लॉप हुआ Samsung का सबसे महंगा फोन? 3 महीने में ही Galaxy Z TriFold की बिक्री बंद

Yash Bharat 1 month ago

ई दिल्ली। क्या फ्लॉप हुआ Samsung का सबसे महंगा फोन? 3 महीने में ही Galaxy Z TriFold की बिक्री बंद, टेक दिग्गज Samsung का सबसे महंगा और एक्सपेरिमेंटल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद चर्चा में आ गया है।

करीब 2.68 लाख रुपये की कीमत वाला यह डिवाइस आम ग्राहकों के बजाय टेक शोपीस के रूप में पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने इसकी बिक्री को धीरे-धीरे बंद करने का फैसला किया है।

क्या फ्लॉप हुआ Samsung का सबसे महंगा फोन? 3 महीने में ही Galaxy Z TriFold की बिक्री बंद

Galaxy Z TriFold को मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस के तौर पर डिजाइन किया गया था। इसकी बहुत ज्यादा कीमत और सीमित उपलब्धता के कारण यह बड़े पैमाने पर बाजार में सफल नहीं हो सका। कंपनी की वेबसाइट पर यह डिवाइस "Sold Out" दिख रहा है और नए स्टॉक की कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन केवल चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध था और टेलीकॉम कैरियर्स के जरिए भी नहीं बेचा गया, जिससे इसकी पहुंच और सीमित हो गई।

बताया जा रहा है कि सैमसंग अब अपने आगामी फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra पर फोकस कर रही है, जिसमें AI फीचर्स और नए इनोवेशन शामिल हो सकते हैं। वहीं TriFold के अगले वर्जन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Galaxy Z TriFold में तीन-पैनल वाला लगभग 10 इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X (120Hz) डिस्प्ले, 6.5 इंच कवर स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट, 16GB रैम, 1TB स्टोरेज, 5,600mAh बैटरी (45W चार्जिंग), 200MP कैमरा और IP48 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह डिवाइस भविष्य की फोल्डेबल तकनीक का प्रदर्शन था, जिसका असर आने वाले किफायती मॉडल्स में देखने को मिल सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat