Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मध्य प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3,600 MBBS इंटर्न्स की हड़ताल; जानें क्या हैं मांगें

मध्य प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3,600 MBBS इंटर्न्स की हड़ताल; जानें क्या हैं मांगें

Yash Bharat 2 months ago

मध्य प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3,600 MBBS इंटर्न्स की हड़ताल; जानें क्या हैं मांगें

भोपाल: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र पर बड़ा असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 3,600 एमबीबीएस इंटर्न्स ने शुक्रवार से काम बंद कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

इंटर्न्स का कहना है कि लंबे समय से मांग करने के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके चलते उन्हें यह कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी (आपातकालीन) सेवाएं जारी रखी गई हैं, लेकिन नियमित कामकाज और ओपीडी (OPD) व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

हड़ताल पर बैठे एमबीबीएस डॉक्टरों (इंटर्न्स) की मुख्य मांगें:

  • स्टाइपेंड में बढ़ोतरी: इंटर्न्स की मांग है कि उन्हें वर्तमान में मिलने वाले ₹14,000 प्रति माह के स्टाइपेंड को बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 प्रति माह किया जाए।

    Know Who: कौन हैं अरुण श्रीनिवास? PM मोदी के फेक वीडियो मामले में जिन पर दर्ज हुई FIR; जानें मेटा इंडिया हेड का करियर और बैकग्राउंड

  • महंगाई और काम का दबाव: डॉक्टरों का कहना है कि वे अस्पतालों में दिन-रात 24-24 घंटे की ड्यूटी करते हैं, लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश में इंटर्न्स का स्टाइपेंड बेहद कम है।

  • PG डॉक्टरों का भी मिल सकता है साथ: हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए रेजिडेंट और पीजी (PG) डॉक्टर भी ओपीडी सेवाएं बंद करने पर विचार कर रहे हैं। यदि पीजी डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा सकती हैं।

हड़ताल के पहले ही दिन से प्रदेश भर के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों (जैसे भोपाल के जीएमसी, इंदौर के एमजीएम, जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि) में नियमित स्वास्थ्य सेवाओं और नियमित चेकअप पर असर देखा जा रहा है। वरिष्ठ डॉक्टरों पर मरीजों का बोझ बढ़ गया है, जिससे ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। मध्य प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3,600 MBBS इंटर्न्स की हड़ताल; जानें क्या हैं मांगें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat