Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मैंने कानून का दुरुपयोग नहीं, इस्तेमाल किया.; झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर 'लॉक अप' में भिड़ीं शिल्पा शिंदे, को-कंटेस्टेंट्स ने कहा- 'जिंदगी बर्बाद हो जाती है'

मैंने कानून का दुरुपयोग नहीं, इस्तेमाल किया.; झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर 'लॉक अप' में भिड़ीं शिल्पा शिंदे, को-कंटेस्टेंट्स ने कहा- 'जिंदगी बर्बाद हो जाती है'

Yash Bharat 1 week ago

मैंने कानून का दुरुपयोग नहीं, इस्तेमाल किया…; झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर 'लॉक अप' में भिड़ीं शिल्पा शिंदे, को-कंटेस्टेंट्स ने कहा- 'जिंदगी बर्बाद हो जाती है'

मनोरंजन डेस्क: टेलीविजन का बेहद लोकप्रिय चेहरा और 'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अपने बयानों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट पर 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का झूठा आरोप लगाने की बात कबूलने के बाद, अब शिल्पा ने 'लॉक अप' के मंच पर अपने इस कदम का बचाव किया है। शो के दौरान को-कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी इस मुद्दे पर तीखी बहस भी देखने को मिली।

पहाड़, ट्रेकिंग और पत्नी का दुपट्टा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पति का 'हाई-टेक सेफ्टी जुगाड़', वीडियो देख लोग बोले- 'ये डर अच्छा है

शो के हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे, को-कंटेस्टेंट योगेश रावत और रियाज अली के साथ बैठी नजर आईं, जहां उनके पुराने केस को लेकर चर्चा छिड़ गई। जब को-कंटेस्टेंट्स ने उन पर कानून के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया, तो शिल्पा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा:

शिल्पा शिंदे की दलील: "मैंने 'साम-दाम-दंड-भेद' का इस्तेमाल किया। मैंने कानून का दुरुपयोग नहीं किया, बल्कि उसका इस्तेमाल किया है। अगर आप लोग यह कहते हैं कि मैंने कानून को अपने फायदे के लिए तोड़ा-मरोड़ा, तो आप वही लोग हैं जो किसी महिला की मौत के बाद मोमबत्तियां जलाते हैं और कहते हैं कि उसने अपने हक के लिए लड़ाई क्यों नहीं लड़ी।"

शिल्पा ने आगे यह भी दावा किया कि उनके और प्रोड्यूसर के रिश्ते अब बेहद अच्छे हैं। उन्होंने कहा, "वह (प्रोड्यूसर) मेरे साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। 9 साल के बाद उन्होंने मुझसे गिड़गिड़ाकर शो में वापस आने की गुजारिश की है। आखिर उन्होंने मुझे वापस क्यों लिया?"

बहस के दौरान युवा सोशल मीडिया स्टार रियाज अली ने शिल्पा के इस तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई। रियाज ने कहा कि इस तरह के गंभीर और झूठे आरोप किसी भी पुरुष का जीवन और करियर हमेशा के लिए बर्बाद कर देते हैं। वहीं योगेश रावत ने भी शिल्पा के दृष्टिकोण को गलत ठहराया। जब योगेश ने अपनी राय बदलने से इनकार कर दिया, तो शिल्पा ने यह कहते हुए बात खत्म की, "मैं सही हूं, तुम अभी बच्चे हो। जब तुम्हारे साथ कभी ऐसा कुछ होगा, तब तुम्हें समझ आएगा।"

शिल्पा शिंदे का यह बयान सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे चुका है। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे उनके अस्तित्व की लड़ाई मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स पुरुषों के खिलाफ कानून के इस तरह के इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat