Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM Surya Ghar Yojana 2026: महंगे बिजली बिल से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति-'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' में मिल रही ₹78,000 की भारी सब्सिडी; "सोलर चाचा" बताएंगे आवेदन का तरीका

PM Surya Ghar Yojana 2026: महंगे बिजली बिल से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति-'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' में मिल रही ₹78,000 की भारी सब्सिडी; "सोलर चाचा" बताएंगे आवेदन का तरीका

Yash Bharat 1 week ago

ई दिल्ली/कटनी: भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा देश में सौर ऊर्जा (Solar Energy) को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' इन दिनों आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है।

इस योजना के तहत अब तक देश के 1 लाख से अधिक उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित हो चुके हैं।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके तहत उपभोक्ताओं को अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार द्वारा ₹78,000 तक की बंपर सब्सिडी (Subsidy) दी जा रही है।

PM Surya Ghar Yojana 2026: महंगे बिजली बिल से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति-'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' में मिल रही ₹78,000 की भारी सब्सिडी; "सोलर चाचा" बताएंगे आवेदन का तरीका

सरकार ने इस योजना के तहत सब्सिडी के नियमों और समय-सीमा को लेकर स्थिति साफ की है:

  • डेडलाइन: जो भी उपभोक्ता मार्च 2027 से पहले अपनी छत पर 3 किलोवाट (kW) तक की क्षमता के रूफटॉप सोलर पैनल लगवाएंगे, वे इस ₹78,000 की अधिकतम सब्सिडी के हकदार होंगे।

  • 25 वर्षों तक मुफ्त बिजली: सोलर पैनल की लाइफ लंबी होती है, जिससे इसे एक बार अपने घर की छत पर इंस्टॉल कराने के बाद उपभोक्ता अगले 25 सालों तक बिना किसी टेंशन के मुफ्त बिजली का आनंद ले सकते हैं। इस योजना से जुड़कर हजारों परिवारों का मंथली बिजली बिल अब पूरी तरह से जीरो हो चुका है।

यदि आपके पास सोलर प्लांट लगवाने के लिए एकमुश्त पैसे नहीं हैं, तो भी आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है:

  • आसान लोन सुविधा: सरकार ने इसके लिए बैंकों के साथ विशेष करार किया है। उपभोक्ता बेहद कम और रियायती ब्याज दर (शुरुआती दर मात्र 5.75 प्रतिशत) पर बैंकों से सोलर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

  • 100% ऑनलाइन आवेदन: इस योजना में पारदर्शिता रखने के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल (Online) रखा गया है। उपभोक्ता घर बैठे ही इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।

⚠️ जरूरी सुरक्षा सलाह: योजना की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सरकार ने निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ता केवल भारत सरकार के पंजीकृत सोलर वेंडर्स (Registered Solar Vendors) के माध्यम से ही अपने घरों में प्लांट लगवाएं। किसी भी अनधिकृत डीलर से काम कराने पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को इस योजना की सटीक और फ्रॉड-मुक्त जानकारी देने के लिए मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने एक अनूठी पहल की है:

  • व्हाट्सप्प हेल्पडेस्क: विभाग ने "सोलर चाचा" नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सप्प चैटबॉट (WhatsApp Chatbot) शुरू किया है।

  • कैसे करें संपर्क?: इस योजना से जुड़ी हर प्रामाणिक जानकारी और अपना सोलर सफर शुरू करने के लिए उपभोक्ता अपने मोबाइल से 8815107640 नंबर पर 'Hello' लिखकर भेज सकते हैं या विभाग द्वारा जारी क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat