Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सांसद वीडी शर्मा ने किसानों के बीच बैठकर सुना 134वां एपिसोड, किया सम्मान,कटनी जिले में बूथ स्तर पर नवाचार के साथ सुना गया प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

सांसद वीडी शर्मा ने किसानों के बीच बैठकर सुना 134वां एपिसोड, किया सम्मान,कटनी जिले में बूथ स्तर पर नवाचार के साथ सुना गया प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

Yash Bharat 2 weeks ago

सांसद वीडी शर्मा ने किसानों के बीच बैठकर सुना 134वां एपिसोड, किया सम्मान,कटनी जिले में बूथ स्तर पर नवाचार के साथ सुना गया प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

कटनी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को आज कटनी जिले में नवाचार के साथ बूथ स्तर पर किसानों एवं आमजन के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम को लेकर जिलेभर के सभी मंडलों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा विशेष रूप से कटनी पहुंचे। उन्होंने बहोरीबंद विधानसभा के कुआं मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत राखी मेढ़े के बूथ क्रमांक 207 पर अन्नदाता किसानों के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री शर्मा ने किसान बंधुओं का सम्मान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने वाला संवाद है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को सशक्त बनाता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, विधायक श्री प्रणय पांडे, जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश नायक, मंडल महामंत्री श्री आकाश नायक, बूथ अध्यक्ष श्री आनंद हल्द्कार तथा बूथ स्तर पर 'मन की बात' के प्रभारी श्री महेंद्र हल्द्कार सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों एवं आमजन के साथ कार्यक्रम सुना। विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया, विधायक संजय पाठक ने बूथ पर कार्यक्रम सुना, जबकि बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे सांसद श्री शर्मा के साथ उपस्थित रहे। वहीं बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने भी निवास पर आमजनों एवं किसानों के साथ कार्यक्रम सुना। महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने सावरकर वार्ड में किसानों के बीच एवं निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने बूथ पर आमजन के साथ प्रसारण को ध्यानपूर्वक सुना।

जिलेभर के सभी मंडलों में किसानों एवं आमजन ने प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता और उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, जनभागीदारी, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat