Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शासकीय कन्या महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को मिले रोजगार व कौशल विकास के महत्वपूर्ण टिप्स

शासकीय कन्या महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को मिले रोजगार व कौशल विकास के महत्वपूर्ण टिप्स

Yash Bharat 2 weeks ago

शासकीय कन्या महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को मिले रोजगार व कौशल विकास के महत्वपूर्ण टिप्

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं के लिए रोजगारोन्मुखी करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के बदलते अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के प्रति जागरूक कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं को समय का सदुपयोग करने, आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने तथा निरंतर कौशल विकास पर ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, सतत परिश्रम और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा के साथ उसे हासिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री संजीव कुमार (स्किलवियन कंपनी) ने छात्राओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के नए अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्किलवियन के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपनी क्षमता के अनुरूप बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक कौशल, करियर प्लानिंग और इंटरव्यू की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी उपयोगी सुझाव दिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रोजगार, प्रशिक्षण और करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। उन्होंने इच्छुक छात्राओं को स्किलवियन से जुड़कर अपने कौशल को निखारने और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रोशनी पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

अंत में मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा छात्राओं से प्राप्त मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat