Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिद्धार्थनगर: घर बना सांपों का बसेरा- एक साथ निकले 31 से अधिक जहरीले गेहूंअन के बच्चे, दहशत में परिवार

सिद्धार्थनगर: घर बना सांपों का बसेरा- एक साथ निकले 31 से अधिक जहरीले गेहूंअन के बच्चे, दहशत में परिवार

Yash Bharat 1 week ago

सिद्धार्थनगर: घर बना सांपों का बसेरा- एक साथ निकले 31 से अधिक जहरीले गेहूंअन के बच्चे, दहशत में परिवार

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश): यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महापाली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अजय गुप्ता नाम के ग्रामीण के घर में अचानक दो दर्जन से अधिक जहरीले सांप के बच्चे एक के बाद एक बाहर निकलने लगे।

लगातार सांपों के बाहर आने से पूरे परिवार में खौफ का माहौल है। आलम यह है कि परिजन अपने ही घर को छोड़कर बाहर रहने को मजबूर हैं और सांपों को बाहर निकालने के लिए पूरे घर की खुदाई कराई जा रही है।

  • रात में शुरू हुआ सिलसिला: मंगलवार रात कमरे में सबसे पहले जहरीले गेहूंअन (कोबरा) सांप का एक बच्चा देखा गया, जिसे परिजनों ने मार दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद 2 और बच्चे दिखाई दिए।

  • अब तक 31 सांप पकड़े गए: स्नैक कैचर (सांप पकड़ने वाले) को बुलाकर कमरे और फर्श की खुदाई शुरू कराई गई। बुधवार शाम तक घर से करीब 31 सांपों को सुरक्षित पकड़ा जा चुका है

  • वन विभाग को सूचना: लगातार सांप निकलने की जानकारी वन विभाग को दी गई है, वहीं इस घटना को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

घर की खुदाई के दौरान पता चला कि किसी नागिन ने घर के सुरक्षित कोने में अपना बसेरा बना लिया था।

  • चार दर्जन से अधिक अंडे: माना जा रहा है कि नागिन ने घर के अंदर करीब 4 दर्जन (48 से अधिक) अंडे दिए थे।

  • अंडों से निकले बच्चे: अंडों से सपेरे के बच्चे बाहर आए और जैसे-जैसे वे थोड़े बड़े हुए, उन्होंने छुपने की जगह से निकलकर कमरों में रेंगना शुरू कर दिया।

गृहस्वामी अजय कुमार गुप्ता ने बताया:

"हम रात में परिवार के साथ कमरे में बैठे थे, तभी अचानक गेहूंअन सांप का बच्चा दिखाई दिया। उसे हटाने के कुछ ही देर बाद दो और बच्चे दिखे। डर के मारे हमने गांव के स्नेक कैचर को बुलाया। जब कमरे की खुदाई की गई, तो मिट्टी के अंदर से दो दर्जन से ज्यादा सांप के बच्चे निकले। हम लोग इतने डर गए हैं कि अब घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। बाकी कमरों की खुदाई भी जारी है, जहां अब भी 1-2 सांप मिल रहे हैं।"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Yash Bharat