Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
1 जून से लागू हुआ सरकार का नया नियम, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

1 जून से लागू हुआ सरकार का नया नियम, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

1 जून 2026 से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) से जुड़ा एक नया सरकारी नियम लागू हो गया है. केंद्र सरकार ने निर्यात शुल्क की नई दरें जारी कर दी हैं. इसी बीच देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट ( Petrol Diesel Price) भी सामने आ गए हैं.

अगर आप अपने शहर में ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं तो यह अपडेट आपके काम की है.

1 जून से क्या बदला?

केंद्र सरकार ने 1 जून 2026 से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी में संशोधन किया है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के निर्यात पर ₹1.5 प्रति लीटर, डीजल के निर्यात पर ₹13.5 प्रति लीटर और एटीएफ के निर्यात पर ₹9.5 प्रति लीटर की ड्यूटी लागू होगी.

सरकार ने बताया कि ये दरें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की औसत कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं और हर पखवाड़े समीक्षा के बाद इनमें बदलाव किया जाता है. नई दरें 1 जून से अगले पखवाड़े तक प्रभावी रहेंगी.

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या है असर?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू खपत के लिए बेचे जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर लागू मौजूदा एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी देश के भीतर उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की मौजूदा कर व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Hike: 1 जून की सुबह-सुबह महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, ₹42 बढ़े दाम: चेक करें नया रेट

आज आपके शहर में पेट्रोल का रेट

1 जून को पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं-

नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर है. कोलकाता में ₹113.51 प्रति लीटर, मुंबई में ₹111.21 प्रति लीटर और चेन्नई में ₹107.87 प्रति लीटर की कीमत दर्ज की गई है.

गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.62 प्रति लीटर, नोएडा में ₹101.96 प्रति लीटर, बेंगलुरु में ₹110.89 प्रति लीटर और भुवनेश्वर में ₹108.97 प्रति लीटर है.

चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.51 प्रति लीटर, हैदराबाद में ₹115.69 प्रति लीटर, जयपुर में ₹112.66 प्रति लीटर, लखनऊ में ₹101.89 प्रति लीटर और पटना में ₹114.24 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹115.49 प्रति लीटर बिक रहा है.

आज आपके शहर में डीजल का रेट

डीजल की बात करें तो नई दिल्ली में डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. कोलकाता में इसकी कीमत ₹99.82 प्रति लीटर और मुंबई में ₹97.83 प्रति लीटर दर्ज की गई है. चेन्नई में डीजल ₹99.65 प्रति लीटर है.

गुरुग्राम में डीजल ₹95.30 प्रति लीटर, नोएडा में ₹95.44 प्रति लीटर, बेंगलुरु में ₹98.80 प्रति लीटर और भुवनेश्वर में ₹100.68 प्रति लीटर है.

चंडीगढ़ में डीजल ₹89.47 प्रति लीटर, हैदराबाद में ₹103.82 प्रति लीटर, जयपुर में ₹97.78 प्रति लीटर और लखनऊ में ₹95.36 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. पटना में डीजल ₹100.20 प्रति लीटर और तिरुवनंतपुरम में ₹104.40 प्रति लीटर बिक रहा है.

मुंबई में क्या है ताजा स्थिति?

मुंबई में आज पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर पर बना हुआ है. दोनों ईंधनों की कीमतों में पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले 10 दिनों के दौरान पेट्रोल की कीमत ₹108.45 से ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.02 से ₹97.83 प्रति लीटर के बीच रही है.

ये भी पढ़ें: June Bank Holidays 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक! कहीं लौटना न पड़े खाली हाथ, पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पहले क्या बदलाव हुआ था?

इससे पहले 16 मई को वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल के निर्यात शुल्क को शून्य से बढ़ाकर ₹3 प्रति लीटर किया था. वहीं डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क को घटाकर क्रमशः ₹16.5 प्रति लीटर और ₹16 प्रति लीटर किया गया था. अब 1 जून से नई संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi