बुधवार को बाजार में तेजी के बीच एक बार फिर गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले तेज करने का फिर इशारा किया है. इससे गिफ्ट निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई है.
साथ ही क्रूड ऑयल के दाम में फिर उछाल देखने को मिला है. शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेंगे. ऐसे में इस हफ्ते का आज आखिरी कारोबारी सत्र होगा. अब सवाल है कि क्रूड क्या फिर $120 होगा? युद्ध रुकेगा नहीं, लंबा चलेगा? बाजार का अगला सपोर्ट कहां? लंबे वीकेंड से पहले क्या करें? मार्च एक्सपायरी के दिन के Low आज टूटेंगे? बाजार अच्छा हो या खराब FIIs तो बेचेंगे ही? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से आज की स्ट्रैटेजी.
ट्रंप ने ऐसा क्या खराब कह दिया?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ने कहा है कि वह ईरान पर हमले और तेज करेंगे, ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाएंगे. डील नहीं हुई तो पावर प्लांट्स पर भी हमला करेंगे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट के तेल की जरूरत नहीं है. युद्ध खत्म होने पर हॉर्मुज का रास्ता अपने-आप खुलेगा.
भाषण के बाद क्यों लुढ़का GIFT NIFTY?
- बाजार को जो उम्मीद थी, ट्रंप ने वैसा कुछ कहा नहीं.
- ज्यादातर बातें वही कहीं, जो हर रोज बोल रहे हैं.
- ऊपर से जो कुछ नया कहा, वो सब कुछ खराब ही कहा.
- युद्ध जल्दी खत्म होने के आसार नहीं हैं.
- उल्टा युद्ध के बढ़ने और लंबा खिंचने का डर.
- ट्रंप को हॉर्मुज खुलवाने में अब कोई इंटरेस्ट नहीं.
- ईरान पर जमीनी आक्रमण को लेकर रहे चुप.
- ऐसे में दुनियाभर में एनर्जी संकट और महंगाई का खतरा बढ़ा.
- कच्चा तेल भी उछलकर $105 के पास.
- ट्रंप के भाषण के पहले तीन दिन तेज रहे अमेरिकी बाजार.
- हमेशा की तरह भाषण/ पोस्ट के बाद बदलती है बाजार की चाल.
- सभी को तेजी की उम्मीद देकर ट्रंप ने उल्टा कर दिया.
ईरानी प्रेसिडेंट की चिट्ठी
- ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिकी जनता को ओपन लेटर लिखा.
- अमेरिकियों से की अपील, हम आपके दुश्मन नहीं.
- ईरान को दुनिया के लिए खतरा बताना गलत नजरिया.
- अमेरिका की सैन्य कार्रवाई पर भी उठाए सवाल.
लाइफ हाई से 14% टूटा निफ्टी
- Life High से निफ्टी 14%, बैंक निफ्टी 16.7%, मिडकैप सेलेक्ट 11.7%, स्मॉलकैप 20.2% नीचे.
- निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप सेलेक्ट, स्मॉलकैप में दो दिनों की कमजोरी पर ब्रेक.
- चारों इंडेक्स ने बनाया Higher High Higher Low.
- IT इंडेक्स तीन हफ्ते और मेटल इंडेक्स 6 दिनों की ऊंचाई पर.
क्या निफ्टी ओवरसोल्ड के करीब?
- India VIX 10.3% घटकर 25.01 पर बंद
- 8 मार्च 2022 के बाद 4 साल के सबसे ऊपरी लेवल पर हुआ बंद.
- 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन के बाद India VIX highest लेवल पर.
- 4 जून 2024 को निफ्टी 5.9% गिरा था.
- उसके बाद एक महीने में निफ्टी 2400 पॉइंट यानि 11% दौड़ा.
- निफ्टी RSI 30 के नीचे होता है ओवरसोल्ड, इस बार 9 मार्च को RSI हुआ 28.
- 2022 से अब तक 7 बार RSI 30 के नीचे निफ्टी हुआ ओवरसोल्ड.
- 7 में से 6 बार ओवरसोल्ड होने के बाद आई तगड़ी रिकवरी.
- सिर्फ एक बार 25 अक्टूबर 2024 को RSI 28 होने के बावजूद नहीं आई रिकवरी.
- 6 बार तीन दिन से लेकर दो महीनों में आई 6.7% से 18% तक की रिकवरी.
- इस बार 30 मार्च तक निफ्टी 6% और गिरा.
- 23 मार्च के Low 22471 से 25 मार्च तक दो दिन में हुई 995 पॉइंट यानि 4.42% की तेजी.
ये भी पढ़ें: अप्रैल इफेक्ट: हर गिरावट के बाद हुआ तेजी का धमाका! क्या FY27 में बाजार दोहराएगा इतिहास?
आगे क्या है Crucial Level?
- अगला बड़ा इंट्राडे सपोर्ट 21750-22000 रेंज में.
- अगला क्लोजिंग सपोर्ट 22000-22175 रेंज में.
- निफ्टी ने दो बड़ी ईवेंट पर इसी रेंज में बनाया बॉटम.
- 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के आए कमजोर नतीजे.
- निफ्टी इंट्राडे Low था 21281, क्लोजिंग Low था 21884.
- 7 अप्रैल 2025 को ट्रंप ने लगाया था टैरिफ.
- निफ्टी इंट्राडे Low था 21743 और क्लोजिंग Low था 22161.
आज के लिए अहम संकेत
- Global: Negative
- FII: Negative
- DII: Positive
- F&O: Neutral
- Sentiment: Negative
- Trend: Negative
निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Nifty 22275-22475 & 22000-22150 Support zone, below that 21700-21950 strong Buy zone.
- Nifty 22625-22725 higher zone, above that 22800-22935 strong Sell zone.
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Bank Nifty 50000-50275 & 49650-49850 support zone, below that 49150-49425 strong Support zone
- Bank Nifty 51125-51450 & 51625-51825 higher zone, above that 52000-52275 strong Sell zone
- FIIs Long position at 16.20% Vs 15.13%
- Nifty PCR at 0.93 Vs 0.91
- Bank Nifty PCR at 0.83 Vs 0.85
मौजूदा लॉन्ग पोजिशन
- Nifty Intraday SL 22475 and Closing SL 22325
- Bank Nifty Intraday SL 51100 and Closing SL 50275
मौजूदा शॉर्ट पोजिशन
- Nifty Intraday and Closing SL 22725
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 51650
नई पोजिशन: निफ्टी
- Sell Nifty:
- Strict SL 22725 Tgt 22475, 22350, 22285, 22200, 22150, 22100, 22000
- Buy Nifty only if it crosses 22725 with Strict SL 22600
- Aggressive Traders can Buy Nifty in 22275-22350 range:
- Strict SL 22200 Tgt 22475, 22525, 22600, 22675, 22725
Zee Business Live TV यहां पर देखें
नई पोजिशन: बैंक निफ्टी
- Sell Bank Nifty:
- Strict SL 51650 Tgt 50275, 50100, 50000, 49850, 49650, 49425, 49150
- Buy Bank Nifty only if it crosses 51825 with Strict SL 51400
- Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 50100-50275 range:
- Strict SL 50000 Tgt 50900, 51100, 51425, 51625, 51825, 52000
F&O Ban Update
No stock in F&O Ban Update

