Dailyhunt
70.54% प्रमोटर होल्डिंग वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर 1 महीने में 30% भागा, अभी 44% कमाई का मौका बाकी?

70.54% प्रमोटर होल्डिंग वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर 1 महीने में 30% भागा, अभी 44% कमाई का मौका बाकी?

Zee Business Hindi 2 weeks ago

Order News: मजबूत प्रमोटर होल्डिंग और ऑर्डर फ्लो के दम पर छोटे लेकिन तेज़ी से उभरते स्टॉक्स में शामिल M&B Engineering एक बार फिर फोकस में है. कंपनी को अपनी सब्सिडियरी के साथ मिलकर ₹71.95 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है.

खास बात यह है कि पिछले एक महीने में शेयर करीब 30% दौड़ चुका है, ऐसे में अब बाजार की नजर इस पर बनी हुई है कि आगे इसमें कितना दम बाकी है.

₹71.95 करोड़ का नया ऑर्डर मिला

कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया कि गुरुवार को कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी को घरेलू स्तर पर Pre-Engineered Building (PEB) और Structural Steel से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिला है. इसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई जैसे पूरे एंड-टू-एंड काम शामिल हैं.

ऑर्डर का कुल साइज ₹71.95 करोड़ (GST अतिरिक्त) है, जिसमें से ₹14.32 करोड़ का हिस्सा सब्सिडियरी Phenix Building Solutions को बनाने के लिए दिया गया है. कंपनी ने गोपनीयता के चलते क्लाइंट का नाम साझा नहीं किया है. इस प्रोजेक्ट को 7.5 महीनों के भीतर पूरा करना है, जिससे कंपनी के शॉर्ट-टर्म रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें: ₹5,85,052 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹1210 तक जा सकता है शेयर; Q4 नतीजों के बाद बढ़ा टारगेट प्राइस

शेयर में 1 महीने में 30% की तेजी

ऑर्डर फ्लो और सेक्टर में मजबूत डिमांड के चलते शेयर में पिछले एक महीने में करीब 30% की तेजी देखने को मिली है. 70% से ज्यादा प्रमोटर होल्डिंग भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाती है, क्योंकि यह मैनेजमेंट की मजबूत हिस्सेदारी और कम फ्लोट को दिखाता है.

पिछले साल अगस्त में लिस्टिंग के बाद से शेयर फिलहाल 23% नीचे ट्रेड कर रहा है. इस साल भी अभी तक शेयर ने 13% नीचे ट्रेड कर रहा था. शेयर का 52-wk high 535.90 है. वहीं, 52-wk low 223.05 रुपये है.

ब्रोकरेज बुलिश, 44% अपसाइड का अनुमान

ब्रोकरेज हाउस Phillip Capital ने हाल ही में Pre Engineered Building सेगमेंट की कंपनियों पर कवरेज की शुरुआत की थी, जिसमें इस स्टॉक पर सकारात्मक रुख रखा है.

  • CMP: ₹330 के आसपास
  • टारगेट: ₹476
  • संभावित अपसाइड: करीब 44%

ये भी पढ़ें: कंस्ट्रक्शन कंपनी को अप्रैल में मिले ₹1703 करोड़ के 4 बड़े ऑर्डर, शेयर एक महीने में 18% उछला; फिर भी हाई से 32% नीचे

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी PEB (Phenix) और प्रीमियम रूफिंग (Proflex) सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है. साथ ही, कैपेसिटी एक्सपेंशन और बढ़ती इंडस्ट्रियल-लॉजिस्टिक्स डिमांड इसे आने वाले समय में फायदा दे सकती है. FY25-28 के बीच कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में क्रमशः 22%, 23% और 27% CAGR की उम्मीद जताई गई है.

LIVE TV:

क्या करती है कंपनी?

1981 में स्थापित M&B Engineering भारत में Pre-Engineered Buildings और स्टील रूफिंग सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में से एक है. कंपनी डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग तक की पूरी सेवाएं देती है. इसके क्लाइंट बेस में इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स, पावर, रेलवे और FMCG जैसे सेक्टर शामिल हैं. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स गुजरात और तमिलनाडु में हैं, जहां से बड़ी उत्पादन क्षमता उपलब्ध है.

M&B Engineering Shareholding Pattern

अगप कंपनी की शेयरहोल्डिंग को देखें तो इसमें 70% से ज्यादा हिस्सा प्रमोटर्स के पास हैं. प्रमोटर्स ने मार्च तिमाही में अपनी होल्डिंग को 70.45% से बढ़ाकर 70.54% किया है. वहीं, इस क्वॉर्टर में FIIs ने अपनी होल्डिंग को 4.25% से घटाकर 2.86% कर दिया है. म्यूचुअल फंड्स ने भी इस अवधि में अपनी होल्डिंग को 5.54% से घटाकर 4.99% कर दिया है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

लगातार मिल रहे ऑर्डर्स, मजबूत सेक्टर डिमांड और ब्रोकरेज की सकारात्मक राय इस स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत हैं. हालांकि, हाल की तेज रैली के बाद शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में सोमवार के सेशन में इस स्टॉक पर खास नजर रहेगी कि क्या इसमें आगे भी मोमेंटम बना रहता है या फिर मुनाफावसूली देखने को मिलती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi